Begin typing your search...

Thalapathy Vijay पत्नी Sangeetha Sornalingam को ऑफर की 250 करोड़ की एलिमनी! क्या कन्फर्म है तलाक?

तमिल सुपरस्टार थलपति विजय की पत्नी संगीता ने चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दायर की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय ने 250 करोड़ रुपये एलिमनी ऑफर कर मामले को कोर्ट के बाहर सुलझाने की कोशिश की.

thalapathy vijay divorce sangeeta alimony 250 crore tvk news
X
( Image Source:  X: @R3C3N71N73R357 )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय4 Mins Read

Updated on: 4 March 2026 6:40 AM IST

तमिल सिनेमा के सबसे बड़े और सबसे लोकप्रिय सुपरस्टारों में से एक थलपति विजय (Thalapathy Vijay) की निजी जिंदगी इन दिनों बहुत सुर्खियों में है. विजय एक मशहूर एक्टर होने के साथ-साथ अब राजनीति में भी सक्रिय हैं और उन्होंने अपनी पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) बनाई है. उनकी फिल्में हमेशा लोगों के बीच खूब पसंद की जाती हैं और फैंस उनकी बहुत इज्जत करते हैं. लेकिन अभी जो खबर आ रही है, वो उनके फैन्स के लिए काफी चौंकाने वाली है. विजय की पत्नी संगीता सोर्नालिंगम ने उनके साथ तलाक के लिए कोर्ट में याचिका दाखिल कर दी है. दोनों की शादी को अब 26-27 साल हो चुके हैं. उन्होंने साल 1999 में शादी की थी और उनके दो बच्चे हैं - बेटा जेसन संजय और बेटी दिव्या साशा.

संगीता ने चेंगलपट्टू (Chengalpattu) के फैमिली कोर्ट में ये याचिका दाखिल की है. याचिका में उन्होंने विजय पर बहुत गंभीर आरोप लगाए हैं. मुख्य आरोप ये है कि विजय ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर किया है, संगीता का कहना है कि अप्रैल 2021 से विजय किसी एक्ट्रेस के साथ संबंध में थे, जिसकी वजह से उन्हें बहुत मानसिक तकलीफ हुई. उन्होंने ये भी कहा कि ये रिश्ता जारी रहा, भले ही उन्होंने विजय से कई बार बात की और उन्होंने वादा किया था कि वो इसे खत्म कर देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

एक छत के नीचे अजनबियों जैसे रहते थे

संगीता ने ये भी बताया कि पिछले कुछ सालों से दोनों एक ही घर में रहते हुए भी अलग-अलग जीवन जी रहे थे. वो इमोशनली रूप से बहुत दुखी हैं और मानसिक क्रूरता का आरोप भी लगाया है. याचिका में उन्होंने तलाक के साथ-साथ परमानेंट एलिमनी मांगा है, जो विजय की कमाई और सामाजिक स्थिति को देखते हुए उचित हो. साथ ही उन्होंने घर में रहने का अधिकार और कानूनी खर्चे विजय से भरवाने की मांग भी की है.

250 करोड़ रुपये की एलिमनी

अब नई खबर ये आई है कि विजय इस मामले को कोर्ट के बाहर ही सुलझाना चाहते हैं, ताकि लंबी अदालती लड़ाई न हो और सब कुछ शांति से खत्म हो जाए. रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय ने संगीता को 250 करोड़ रुपये की बड़ी रकम एलिमनी के रूप में ऑफर की है. ये ऑफर इसलिए दिया गया है ताकि दोनों जल्दी से समझौता कर लें और तलाक की प्रक्रिया आसानी से पूरी हो जाए. विजय की कुल संपत्ति करीब 600 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है. उनकी फिल्मों से वो बहुत अच्छी कमाई करते हैं एक फिल्म के लिए 130 से 275 करोड़ तक चार्ज करते हैं. लेकिन भारतीय कानून में तलाक के केस में जरूरी नहीं कि आधी संपत्ति पत्नी को मिले; ये कोर्ट तय करता है कि क्या उचित होगा.

बेटे ने किया अनफॉलो

इस खबर से फैंस और मीडिया में खूब चर्चा हो रही है. कुछ लोग हैरान हैं, कुछ लोग विजय का साथ दे रहे हैं, तो कुछ संगीता के पक्ष में बोल रहे हैं. विजय के बेटे जेसन के सोशल मीडिया पर फॉलोइंग लिस्ट को लेकर भी बातें हुईं, लेकिन ये सब अफवाहें ज्यादा लगती हैं. अभी तक विजय और संगीता में से किसी ने भी इस मामले पर खुलकर कोई बयान नहीं दिया है. विजय ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने 12वीं के छात्रों को शुभकामनाएं दीं और लिखा "विजय निश्चित है" (Victory is certain), लेकिन ये तलाक से जुड़ा नहीं था. ये पूरा मामला काफी संवेदनशील है और निजी जिंदगी से जुड़ा है.

अगला लेख