Begin typing your search...

Aaj ki Taaza Khabar: ईरान ने कतर पर दागी मिसाइल, एक इंटरसेप्ट हुई, दूसरी ने अल-उदीद बेस को उड़ाया

Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. बुधवार 4 March 2026 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्‍या-क्‍या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.

Aaj ki Taaza Khabar: ईरान ने कतर पर दागी मिसाइल, एक इंटरसेप्ट हुई, दूसरी ने अल-उदीद बेस को उड़ाया
X
( Image Source:  AI GENERATED IMAGE- SORA )
समी सिद्दीकी
Edited By: समी सिद्दीकी

Updated on: 4 March 2026 8:56 AM IST


Live Updates

  • 4 March 2026 8:45 AM

    कतर पर ईरान का मिसाइल अटैक

    कतर का कहना है कि उन्हें दो मिसाइलों से निशाना बनाया गया था. बयान के मुताबिक, एयर डिफेंस सिस्टम ने एक मिसाइल को सफलतापूर्वक रोक दिया, जबकि दूसरी मिसाइल अल-उदीद कतरी बेस पर लगी, जिससे कोई नुकसान नहीं हुआ है.

  • 4 March 2026 8:42 AM

    ईरान को नहीं है न्यूक्लियर रखने की इजाजत: अमेरिका

    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि ईरान कभी भी परमाणु हथियार नहीं रख सकता. हम ईरान को उसकी बैलिस्टिक मिसाइलों के भंडार की आड़ में छिपने की इजाजत नहीं देंगे.

  • 4 March 2026 8:17 AM

    दुबई से लौटे शख्स ने सरकार से की बड़ी गुजारिश

    US-इज़राइल बनाम ईरान के बीच चल रहे विवाद के बीच, दुबई से IGI एयरपोर्ट पहुंचे एक यात्री ने कहा, "मैं 25 फरवरी से दुबई में फंसा हुआ था. हम तीन दिनों तक अपने कमरों में पूरी तरह से बंद थे. सभी बड़ी चीजें दो-तीन दिनों तक पूरी तरह से बंद रखी गईं. मेरी भारत सरकार से बस एक रिक्वेस्ट है कि वहां ज़्यादा से ज़्यादा फ्लाइट्स भेजी जाएं ताकि लोग निकल सकें."

  • 4 March 2026 7:52 AM

    UAE पर 1 हजार से ज्यादा ड्रोन हमले

    संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा है कि ईरान की ओर से 1,000 से ज्यादा ड्रोन हमलों के बाद देश अपने आत्मरक्षा के अधिकार को सुरक्षित रखता है. सरकार ने कहा कि उस पर लगातार हमले हो रहे हैं और वह अपनी सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने का अधिकार रखता है.

  • 4 March 2026 7:49 AM

    पाकिस्तान ने तालिबान के कमांडर को किया ढेर

    पाकिस्तानी सेना ने तालिबान कमांडर को मार गिराया है. पाक को ये कामयाबी तोरखम बॉर्डर के पास मिली है. दोनों देश कई दिनों से आपस में भिड़ रहे हैं.

  • 4 March 2026 7:45 AM

    अमेरिका के ईरान पर ज़ोरदार हमले, सौ घंटे में दो हजार ठिकानों को किया टारगेट

    मंगलवार (स्थानीय समय) को यूनाइटेड स्टेट्स सेंट्रल कमांड के कमांडर एडमिरल ब्रैड कूपर ने एक ब्रीफिंग में कहा कि अमेरिका अपना ऑपरेशन नहीं रोकेगा और ईरान की जवाबी हमला करने की क्षमता तेजी से कमजोर हो रही है. उन्होंने कहा, “इस ऑपरेशन को शुरू हुए अभी 100 घंटे भी पूरे नहीं हुए हैं और हम लगभग 2,000 ठिकानों पर 2,000 से ज्यादा हथियारों से हमला कर चुके हैं. हमने ईरान की एयर डिफेंस प्रणाली को बुरी तरह नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों बैलिस्टिक मिसाइलें, लॉन्चर और ड्रोन नष्ट कर दिए हैं.”

India NewsIndia
अगला लेख