The 50 शो में पलटा गेम! इस कंटेस्टेंट के चलते Nikki Tamboli हुई शो से आउट
रियलिटी शो ‘The 50’ में इस हफ्ते बड़ा उलटफेर देखने को मिला. मजबूत दावेदार मानी जा रही Nikki Tamboli अचानक वोटिंग के बाद शो से बाहर हो गईं, और इस फैसले के पीछे एक खास कंटेस्टेंट की रणनीति को अहम वजह बताया जा रहा है.
रियलिटी शो ‘The 50’ में इस हफ्ते ऐसा मोड़ आया, जिसने दर्शकों को चौंका दिया. हालिया एपिसोड में सबकी फेवरेट कंटेस्टेंट निक्की तंबोली और अदनान शो से आउट हो गए, लेकिन यह एलिमिनेशन प्लान था, जिसमें रजत की टीम में रहते हुए एक कंटेस्टेंट ने धोखा दिया है.
इसके चलते शो के भीतर बदले समीकरणों ने दोस्ती और भरोसे पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. चलिए ऐसे में जानते हैं आखिर कौन है ये कंटेस्टेंट.
वोटिंग राउंड में बदला खेल
एपिसोड की शुरुआत रंगों और खुशियों से हुई, लेकिन माहौल तब बदल गया जब कंटेस्टेंट्स को वोटिंग के लिए बुलाया गया. निक्की, जो अब तक मजबूत खिलाड़ी मानी जा रही थीं, अचानक “डेंजर ज़ोन” में पहुंच गईं. सीजन की शुरुआत में निक्की ने उर्वशी के समर्थन में खुलकर आवाज उठाई थी, खासतौर पर उनके वाइल्डकार्ड रिटर्न के दौरान. लेकिन इस बार समीकरण उलट गए. हालिया वोटिंग में उर्वशी ने कथित तौर पर अपना रुख बदल लिया, जिससे निक्की के खिलाफ संख्या पूरी हो गई. घर के कई सदस्यों और दर्शकों ने इसे बड़ा धोखा बताया है.
इमोशनल मोमेंट्स और टकराव
एलिमिनेशन की घोषणा शो के रहस्यमयी नैरेटर “द लायन” ने की. नतीजा सामने आते ही निक्की के करीबी सहयोगी अरबाज़ पटेल भावुक हो गए. उन्होंने खुले तौर पर कुछ कंटेस्टेंट्स पर आखिरी समय में वोट बदलने का आरोप लगाया. घर का माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया. निक्की ने जाते-जाते कहा कि अगर वह बच जातीं, तो मौजूदा पावर ग्रुप्स को तोड़कर अकेले दम पर गेम खेलतीं. उनकी बातों से साफ था कि वह अपने बाहर होने से निराश थीं. ड्रामा तब और बढ़ गया जब दूसरी बार हुई वोटिंग टाई पर खत्म हुई. स्थिति को सुलझाने के लिए “द लायन” को निर्णायक कदम उठाना पड़ा और निक्की के साथ अदनान शेख को भी बाहर कर दिया गया.
क्यों चर्चा में है ‘The 50’?
‘The 50’ 2026 का चर्चित रियलिटी शो बन चुका है, जहां 50 सेलेब्रिटीज एक अलग-थलग “पैलेस” में रहकर गेम खेलते हैं. यहां जनता की बजाय कंटेस्टेंट्स खुद एक-दूसरे के भविष्य का फैसला करते हैं. यही वजह है कि गठबंधन अक्सर टूटते हैं और हर हफ्ते नया समीकरण बनता है.
निक्की तंबोली का एलिमिनेशन इस सीजन का अब तक का सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है. आने वाले एपिसोड में यह देखना दिलचस्प होगा कि बदले हुए समीकरणों के बीच कौन टिक पाता है और कौन अगला शिकार बनता है.




