Iran-Israel War: 27-28 फरवरी 2026 की आधी रात को इजराइल और अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए भीषण हवाई हमलों ने पश्चिम एशिया की राजनीति को हिला दिया. इन हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई के मारे जाने का दावा किया गया, जिससे वैश्विक भू-राजनीतिक संतुलन पर गंभीर असर पड़ने की आशंका है. इसी घटनाक्रम से कुछ घंटे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजराइल दौरे पर थे, जहां उन्होंने संसद को संबोधित किया और सर्वोच्च सम्मान प्राप्त किया. घटनाओं के इस तेज घटनाक्रम ने भारत की विदेश नीति और कूटनीतिक संतुलन पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. इन मुद्दों पर स्टेट मिरर हिंदी ने भारत के पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा से एक्सक्लूसिव बातचीत की. सिन्हा ने अंतरराष्ट्रीय हालात, अमेरिका-इजराइल की रणनीति, ईरान की प्रतिक्रिया और भारत की कूटनीतिक स्थिति पर अपने अनुभव साझा किए.