Begin typing your search...

कौन है Sangeetha Sornalingam? थलपति विजय और तृषा कृष्णन से अफेयर की चर्चा तेज

तमिल सुपरस्टार थलपति विजय की पत्नी संगीता ने चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की है. तृषा कृष्णन से अफेयर की चर्चाओं के बीच यह मामला अब राजनीतिक और फिल्मी हलकों में सुर्खियों में है.

thalapathy vijay divorce sangeetha sornalingam trisha krishnan 2026
X
( Image Source:  IMDB )
रूपाली राय
By: रूपाली राय5 Mins Read

Updated on: 27 Feb 2026 8:46 PM IST

थलपति विजय (Thalapathy Vijay) की पर्सनल लाइफ की कहानी एक बहुत ही रोमांटिक और इंस्पायरिंग शुरुआत से शुरू होती है, लेकिन अब ये 27 साल पुराना रिश्ता मुश्किल दौर से गुजर रहा है. विजय के फैंस लिए उनका तलाक बड़ा झटका है. विजय, जिन्हें सब थलपति विजय जिनका पूरा नाम जोसेफ विजय हैं, तमिल सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं. उनकी पत्नी संगीता सोरनालिंगम (Sangeetha Sornalingam) मूल रूप से श्रीलंकाई तमिल परिवार से हैं. उनका जन्म और बचपन लंदन, यूनाइटेड किंगडम में बीता.

उनके पिता एक बड़े तमिल बिजनेसमैन और इंडस्ट्रियलिस्ट थे, जो लंदन में सेटल थे. संगीता को ब्रिटिश बैकग्राउंड मिला अच्छी पढ़ाई-लिखाई हुई और वे काफी अमीर परिवार से आती हैं. कुछ लोग कहते हैं कि उनका जन्म चेन्नई में हुआ था, लेकिन ज्यादातर जानकारी यही है कि वे लंदन में पली-बढ़ीं. संगीता विजय की डाई-हार्ड फैन थीं. साल 1996 में विजय की फिल्म 'पूवे उनक्कागा' देखी, तो उनका दिल जीत लिया. वे इतनी इम्प्रेस हुईं कि लंदन से चेन्नई आ गईं, सिर्फ विजय से मिलने के लिए. मिलने के बाद दोनों में दोस्ती हुई, फिर प्यार हो गया. ये एकदम फिल्मी लव स्टोरी जैसा था फैन गर्ल और स्टार का मिलन.

कब हुई थी शादी?

आखिरकार, 25 अगस्त 1999 को दोनों की शादी हो गई. शादी इंटरफेथ (हिंदू रस्मों से) चेन्नई में हुई. शादी के बाद संगीता पूरी तरह से विजय के साथ खड़ी रहीं. उन्होंने मीडिया से दूरी बनाई रखी, पब्लिक में कम दिखीं, और घर-परिवार को संभाला. उनके दो बच्चे हैं बेटा जेसन संजय और बेटी दिव्या साशा. संगीता को लोग ज्यादातर हाउसवाइफ या फैमिली सपोर्टर के रूप में जानते हैं, लेकिन वे अपने फैमिली बिजनेस में भी जुड़ी हुई हैं. उनके पिता की वजह से उनकी नेट वर्थ बहुत ज्यादा बताई जाती है लगभग 400 करोड़ रुपये के आसपास. वे विजय के करियर को साइलेंटली सपोर्ट करती रहीं, और हाल में जब विजय ने अपनी पॉलिटिकल पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) बनाई, तो भी वे पीछे से साथ देती रहीं.

क्या तृषा कृष्णन तोड़ रही है विजय का घर?

बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की खबरों के मुताबिक, थलपति विजय और उनकी पत्नी संगीता सोरनालिंगम के साथ उनके रिश्ते को लेकर अफवाहें और अब डिवोर्स की खबर ने सबको हैरान कर दिया है. इसमें एक नाम बार-बार आ रहा है तृषा कृष्णन. लोग कह रहे हैं कि पिछले कुछ सालों से विजय और तृषा के बीच रिलेशनशिप की अफवाहें चल रही हैं, और इसी वजह से संगीता की शादीशुदा लाइफ बुरी तरह प्रभावित हुई है. तृषा और विजय ने कई हिट फिल्मों में साथ काम किया है, जैसे 'घिल्ली','थिरुपाची','लियो','आथी', 'कुरुवी' और 'लियो'. लेकिन अफवाहें तब और तेज हुईं जब पिछले साल जून में विजय के जन्मदिन पर तृषा ने एक खास मिरर सेल्फी शेयर की. ये सेल्फी 'पोन्नियिन सेल्वन' से जुड़ी थी, जहां दोनों साथ थे. तृषा ने कैप्शन में लिखा था, 'तूफान के बाद शांति, तूफान के बाद शांति! आगे और भी कई उपलब्धियां हासिल करने के लिए.' ये पोस्ट देखकर फैन्स और मीडिया में हलचल मच गई. लोग इसे सिर्फ दोस्ताना नहीं मान रहे थे, बल्कि कुछ ज्यादा ही समझ रहे थे. सोशल मीडिया पर कमेंट्स आने लगे कि ये अफवाहें सच लग रही हैं.

IMDB

रिश्ते में आई खटास

शुरुआत में सब कुछ परफेक्ट लगता था प्यार, परिवार, सफलता. लेकिन पिछले कुछ सालों से रिपोर्ट्स में आ रहा था कि दोनों के बीच दूरियां बढ़ रही हैं. लोग कहते थे कि रिश्ते में खटास है, लेकिन कोई ठोस प्रूफ नहीं था. अब 27 फरवरी 2026 को बड़ी खबर आई है संगीता ने चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में डिवोर्स की पिटीशन फाइल कर दी है. ये खबर पूरे तमिलनाडु और सोशल मीडिया पर छा गई है. पिटीशन में संगीता ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि अप्रैल 2021 में उन्हें पता चला कि विजय किसी एक्ट्रेस के साथ अफेयर में हैं. ये रिश्ता जारी रहा, भले ही विजय ने वादा किया था कि खत्म कर देंगे. संगीता ने कहा कि इस वजह से उन्हें बहुत दर्द हुआ, ट्रस्ट टूटा, और मानसिक तकलीफ हुई. दोनों पिछले 2 साल से अलग-अलग रह रहे थे, लेकिन पब्लिक में कुछ नहीं कहा. कोर्ट ने पिटीशन स्वीकार कर ली है, और अगली सुनवाई 20 अप्रैल को रखी गई है। विजय को कोर्ट में पर्सनली पेश होना होगा.

विजय का रिएक्शन?

अभी तक विजय या उनकी तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है. सब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और कोर्ट पिटीशन पर आधारित है. ये मामला काफी सेंसिटिव है, क्योंकि विजय अब एक्टर से ज्यादा पॉलिटिशियन बन गए हैं, और 2026 के चुनावों की तैयारी में हैं. फैंस बहुत शॉक्ड हैं, क्योंकि विजय हमेशा फैमिली-मैन इमेज रखते आए हैं.

अगला लेख