Begin typing your search...

IND vs ENG: इंग्लैंड से 'लगान' नहीं वसूल पाएगी Team India, सेमीफाइनल में मिलेगी हार? भविष्यवाणी से फैंस हुए Shocked

INDIA और England के बीच 5 मार्च को होने वाले T20 World Cup 2026 के सैेमीफाइनल मैच से पहले बड़ी भविष्यवाणी सामने आई है. इस भविष्यवाणी के मुताबकि, भारत को इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ेगा.

astrologer sumitacharya prediction on ind vs eng match
X

क्या ट्रॉफी से दूर रह जाएगी भारत की टीम? सामने आई भविष्यवाणी

( Image Source:  BCCI/statemirror )

Astrologer Sumitacharya Prediction on IND vs ENG Semi-final Match: 5 मार्च 2026, मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम और आमने-सामने होंगी भारत और इंग्लैंड की टीम... करोड़ों भारतीय फैन्स को उम्मीद है कि इंग्लैंड को हराकर भारत टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में एंट्री कर लेगी, लेकिन उससे पहले एक भविष्यवाणी ने करोड़ों भारतीय फैंस की उम्मीदों को तगड़ा झटका दिया है. इससे टीम इंडिया का इंग्लैंड से 'लगान' वसूल करने का सपना भी अधूरा रह जाएगा.

ज्योतिषाचार्य सुमिताचार्य ने भारत के ICC Men's T20 World Cup 2026 अभियान को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. उनके अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की चाल इस बार टीम इंडिया के लिए पूरी तरह अनुकूल नहीं दिख रही है, इसलिए टूर्नामेंट में टीम को कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.

T20 World Cup 2026 के फाइनल में नहीं पहुंचेगा भारत?

सुमिताचार्य ने कहा कि ज्योतिषाचार्य ने कहा कि भारत पूरे मैच में शानदार प्रदर्शन कर रहा है, लेकिन वह टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंचता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है. उन्होंने कहा कि भारत का पाकिस्तान के खिलाफ जीतना पहले से तय था. यह मैंने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी.

क्या अपने घरेलू मैदान पर T20 World Cup नहीं जीत पाएगा भारत?

बता दें कि भारत ने 1 मार्च को खेले गए सुपर-8 के अंतिम मुकाबले में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में एंट्री की. वेस्टइंडीज ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए, जिसे भारत ने 5 विकेट खोकर 199 रन बनाकर 19.2 ओवर में हासिल कर लिया, संजू सैमसन ने शानदार नाबाद 97 रन की पारी खेली, ऐसे में भविष्यवाणी से लोग स्तब्ध हैं, क्योंकि भारत के पास अपने घर में लगातार दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतने का सुनहरा मौका है.

भारत को इस टूर्नामेंट में एकमात्र हार साउथ अफ्रीका से मिली है. यह हार अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मिली थी, जिसमें साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों के सामने भारतीय टीम महज 111 रन पर सिमट गई थी.

टी-20 वर्ल्‍ड कपक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख