Begin typing your search...

लगातार चौथी बार ICC टूर्नामेंट में फेल हुई Pakistan Team, गुस्साई PCB ने हर खिलाड़ी पर ठोका 50 लाख का जुर्माना

T20 World Cup 2026 से जल्दी बाहर होने पर PCB ने खिलाड़ियों पर 50 लाख PKR का जुर्माना लगाया है. सुपर-8 में खराब प्रदर्शन और लगातार चौथे आईसीसी टूर्नामेंट में सेमीफाइनल से चूकने के बाद बोर्ड ने सख्त संदेश दिया है कि आगे से इनाम सिर्फ प्रदर्शन पर मिलेगा.

pcb imposes heavy fine on pakistan players
X

सेमीफाइनल से बाहर होते ही PCB का बड़ा एक्शन, खिलाड़ियों की जेब पर भारी मार

ICC T20 World Cup 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान टीम पर बड़ी गाज गिरी है. सेमीफाइनल में जगह न बना पाने के कारण पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने खिलाड़ियों पर भारी जुर्माना लगाने का फैसला किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम के हर खिलाड़ी पर 50 लाख पाकिस्तानी रुपये का फाइन लगाया गया है.

कप्तान Salman Ali Agha की अगुआई में पाकिस्तान टीम सुपर-8 चरण से ही बाहर हो गई. श्रीलंका के खिलाफ अहम मुकाबले में 213 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वे विपक्षी टीम को 147 से नीचे नहीं रोक सके. इससे उनका नेट रन रेट न्यूजीलैंड से बेहतर नहीं हो पाया और सेमीफाइनल का टिकट हाथ से निकल गया. यह लगातार चौथा आईसीसी टूर्नामेंट है, जिसमें पाकिस्तान अंतिम चार में नहीं पहुंच सका.

पीसीबी ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों पर क्यों लगाया फाइन?

  • पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बोर्ड ने टीम के प्रदर्शन से नाराज होकर सख्त रुख अपनाया है. खिलाड़ियों को साफ संदेश दिया गया है कि अब सिर्फ प्रदर्शन के आधार पर ही बोनस और सुविधाएं मिलेंगी. हालांकि, PCB की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.
  • पाकिस्तान ने ग्रुप स्टेज में नामीबिया को हराकर सुपर-8 में जगह बनाई थी. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला मैच बारिश में धुल गया, जबकि इंग्लैंड से हार के बाद उनकी उम्मीदें अन्य टीमों के परिणामों पर टिकी रहीं. श्रीलंका पर जीत भी उन्हें सेमीफाइनल तक नहीं पहुंचा सकी, क्योंकि नेट रन रेट कम रहा और न्यूजीलैंड आगे निकल गया.
  • टीम के प्रदर्शन पर पूर्व कप्तान Babar Azam, स्टार गेंदबाज Shaheen Shah Afridi, ऑलराउंडर Shadab Khan और Mohammad Nawaz जैसे सीनियर खिलाड़ियों की भी कड़ी आलोचना हो रही है.
  • खबर यह भी है कि टूर्नामेंट से लौटने के बाद कप्तान सलमान अली आगा अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं.

पाकिस्तान का T20 World Cup 2026 में कैसा रहा सफर?

  • 7 फरवरी- नीदरलैंड्स को 3 विकेट से हराया
  • 10 फरवरी- यूएसए को 32 रन से हराया
  • 15 फरवरी- भारत ने 61 रन से हराया
  • 18 फरवरी- नामीबिया को 102 रन से हराया
  • 21 फरवरी-न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच बारिश की वजह से ड्रॉ
  • 24 फरवरी- इंग्लैंड ने 2 विकेट से हराया
  • 28 फरवरी- श्रीलंका को 5 रन से हराया
पाकिस्तानटी-20 वर्ल्‍ड कपक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख