Begin typing your search...

जो काम सचिन और कोहली भी नहीं कर पाए, वो हरमनप्रीत कौर ने कर दिखाया; लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर किया अनोखा कारनामा

जो काम सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाज भी नहीं कर पाए, वो कारनामा महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक ग्राउंट में करके दिखा दिया है.

harmanpreet kaur 2nd test fifty
X

हरमनप्रीत कौर

( Image Source:  BCCI )

Harmanpreet Kaur Lord's Records: भारत और इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम के बीच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर टेस्ट मैच खेला जा रहा है. पहले दिन भारतीय टीम पहली पारी में 285 रन पर ऑलआउट हो गई. स्मृति मंधाना, कप्तान हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने शानदार अर्धशतक जड़ा. कौर ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान वह कारनामा कर दिखाया, जो आज तक सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी नहीं कर पाए.

दरअसल, हरमनप्रीत कौर ने 121 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 58 रन बनाए. वह अब लॉर्ड्स के ऐतिहासिक टेस्ट मैदान में तीनों फॉर्मेट में अर्धशतक जड़ने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई है. इससे पहले, उन्होंने वनडे और टी-20 में यहां फिफ्टी जड़ी थी.

मंधाना-रोड्रिग्स ने भारत की पारी को संभाला

बता दें कि शेफाली वर्मा और यास्तिका भाटिया के विकेट जल्दी -जल्दी गिरने भारतीय टीम मुश्किल में नजर आने लगी थी.. टीम का स्कोर 7 ओवर के अंदर ही 37 रन पर 2 विकेट हो गया था... लेकिन यहां से फिर उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने भारतीय पारी को संभालने की कोशिश की. उन्होंने जेमिमा रोड्रिग्स के साथ तीसरे विकेट के लिए 64 रन जोड़े.

रोड्रिग्स 38 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुईं. उनके आउट होने के बाद क्रीज पर आईं कप्तान हरमनप्रीत कौर... कौर ने मंधाना के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 89 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की. इससे भारत मजबूत स्थिति में पहुंच गया. अपनी पारी के दौरान कौर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए कई दर्शनीय शॉट जड़े. कवर के ऊपर से लगाए गए उनके शॉट देखने ही बनते थे.

शतक से चूकीं स्मृति मंधाना

स्मृति मंधाना शतक से चूक गईं. वह 83 रन बनाकर आउट हुईं. यह उनका 300वां इंटरनेशनल मैच है. अगर वह सेंचुरी लगा लेतीं तो यह उनके टेस्ट करियर की तीसरी और इंटरनेशनल करियर की 18वीं सेंचुरी होती. मंधाना ने वनडे में 14 और टी-20 में एक शतक जड़ा है.

दीप्ति ने जड़ी पांचवीं फिफ्टी

दीप्ति ने भी अर्धशतक जड़ते हुए अपने ऑलराउंड प्रदर्शन का एक और नमूना पेश किया. उन्होंने 87 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 57 रन की शानदार पारी खेली. यह उनके टेस्ट करियर की पांचवीं फिफ्टी थी.

सोफी एक्लेस्टन ने चटकाए सबसे ज्यादा विकेट

इंग्लैंड की ओर से सोफी एक्लेस्टन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए. वहीं, मैथी विलियर्स, इस्सी वांग और लॉरेन फिलर ने 2-2 विकेट लिए, जबकि लॉरेन बेल को 1 विकेट मिला.

क्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख