Begin typing your search...

चमकदार वायर्स से बनी मेटैलिक ब्लू साड़ी में Smriti Mandhana ने बिखेरा जलवा, जानें कैसे किया इसे स्टाइल

NAMAN Awards 2026 में मेटैलिक ब्लू साड़ी पहनकर स्मृति मंधाना ने ग्लैमरस अंदाज से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया. फैंस ने उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन को “क्रिकेटर से फैशन आइकन” तक का शानदार सफर बताया.

smriti mandhana metallic blue saree look naman awards 2026
X
( Image Source:  Instagram: smriti_mandhana )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय4 Mins Read

Updated on: 21 March 2026 10:09 AM IST

स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana), जो भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वाईस कैप्टन हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत नाम कमाया है, आमतौर पर हम उन्हें क्रिकेट के मैदान पर स्पोर्ट्स किट में या फिर कैजुअल, सिंपल कपड़ों में देखते हैं. लेकिन हाल ही में उन्होंने एकदम अलग अंदाज में सबको हैरान कर दिया. 17 मार्च 2026 को उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वे एक ब्राइट ब्लू के मेटैलिक आउटफिट में नजर आईं. यह लुक इतना ग्लैमरस और स्टाइलिश था कि फैंस पूरी तरह से दीवाने हो गए.

यह खास आउटफिट क्या था?

स्मृति ने मशहूर डिजाइनर रिमज़िम दादू द्वारा बनाया हुआ एक कस्टम मेटैलिक ब्लू गाउन पहना. यह आउटफिट रिमज़िम दादू की खास 'मेटल साड़ी' स्टाइल का था, जो मेटल की तरह चमकदार और मजबूत वायर्स से बुना हुआ होता है. इसमें उनकी सिग्नेचर 'कॉर्डेड' टेक्सचर थी. जब इस ड्रेस को लिक्विड मेटल जैसी चमक देती है. जैसे ही इसपर लाइट पड़ती है, यह झिलमिलाती और अलग-अलग रंगों में चमकती नजर आती है. डार्क रॉयल ब्लू , स्कल्पचर जैसी बॉडी-हगिंग फिटिंग ब्लाउज और लहराती हुई ड्रेपिंग के साथ यह लुक एकदम मॉडर्न फैशन आइकन जैसा लग रहा है. यह आउटफिट BCCI के NAMAN अवॉर्ड्स में पहना गया था, जहां स्मृति को बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर का अवॉर्ड मिला. यह गाउन नहीं बल्कि एक मेटल साड़ी थी, जो बहुत ही फ्यूचरिस्टिक और यूनिक लग रही थी.

स्मृति ने इसे कैसे स्टाइल किया?

स्मृति ने हमेशा की तरह खुद को सिंपल रखा. उन्होंने ज्यादा एक्सेसरीज या भारी मेकअप नहीं किया, ताकि आउटफिट खुद चमके. हेयरस्टाइल में बालों को बीच से मांग निकालकर सॉफ्ट वेव्स दिए गए. यह सिंपल लेकिन बहुत सुंदर लग रहा था, जो बोल्ड आउटफिट के साथ अच्छा बैलेंस बना रहा था. बात करें मेकअप की तो स्किन को फ्रेश और ड्यूई लुक दिया गया. आंखों में हल्का विंग्ड आईलाइनर, और होंठों पर न्यूड-पिंक लिपस्टिक लगाई. इससे उनके नेचुरल खूबसूरती और भी उभरकर आए. स्मृति ने एक्सेसरीज बहुत कम रखी गईं बस छोटे-छोटे सिल्वर के स्टड इयरिंग्स और एक नॉर्मल लेकिन सुंदर ब्रेसलेट. स्मृति के ड्रेस ड्रापिंग में एक ब्लैक बेल्ट है जो कमर को अच्छा शेप दे रही है. कुल मिलाकर, लुक में एलिगेंस और सिंप्लिसिटी का परफेक्ट मेल था.

फैंस और इंटरनेट की प्रतिक्रिया कैसी रही?

जैसे ही ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर आईं, फैंस ने कमाल की प्रतिक्रिया दी. ढेर सारे लाइक्स, कमेंट्स और इमोजी की बाढ़ आ गई. लोग लिख रहे, 'किसी रानी से कम नहीं लग रही हो. ' दूसरे ने कहा, 'पार्ट-टाइम क्रिकेटर, फुल-टाइम इंटरनेट ब्रेकर.' एक ने ने कहा, 'प्रीटी मंदाना.' कई लोगों ने कहा कि स्मृति का यह ट्रांसफॉर्मेशन देखकर मजा आ गया. आधे से ज्यादा फैंस ने रेड हार्ट इमोजी शेयर की है.

स्मृति मंधाना कौन हैं?

स्मृति मंधाना भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार प्लेयर और वाईस कैप्टन हैं. वे बाएं हाथ की शानदार बल्लेबाज हैं और टीम में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. उन्होंने 2025 के महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन किया था, साथ ही 2016 और 2022 के महिला एशिया कप में भारत की जीत में बड़ा हाथ था. मैदान पर उनकी शानदार बल्लेबाजी मशहूर है, और ऑफ-फील्ड वे बहुत ग्राउंडेड और स्टाइलिश पर्सनैलिटी के लिए जानी जाती हैं.

अगला लेख