Begin typing your search...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि के व्रत में दिनभर नहीं लगेगी भूख, बस सुबह करें ये काम

नवरात्रि के व्रत के दौरान अक्सर लोगों को बार-बार भूख लगने और कमजोरी महसूस होने की समस्या होती है. लेकिन अगर दिन की शुरुआत सही तरीके से की जाए, तो आप पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस कर सकते हैं. सुबह की कुछ आसान और हेल्दी आदतें अपनाकर न सिर्फ भूख को कंट्रोल किया जा सकता है

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि के व्रत में दिनभर नहीं लगेगी भूख, बस सुबह करें ये काम
X
( Image Source:  AI SORA )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 20 March 2026 11:58 AM IST

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि के व्रत के दौरान अक्सर लोगों की सबसे बड़ी परेशानी यही होती है कि उन्हें बार-बार भूख लगती है. सुबह से लेकर शाम तक कुछ न कुछ खाने का मन करता रहता है, जिससे व्रत रखना मुश्किल लगने लगता है. खासतौर पर जब दिनभर एनर्जी की कमी महसूस होती है, तो ध्यान पूजा-पाठ से हटकर खाने पर चला जाता है. लेकिन अगर दिन की शुरुआत सही तरीके से की जाए, तो इस समस्या से काफी हद तक बचा जा सकता है.

दरअसल, सुबह उठकर सही खान-पान और कुछ आसान आदतों को अपनाने से आप पूरे दिन खुद को फुल और एनर्जेटिक महसूस कर सकते है. चलिए जानते हैं व्रत के दौरान दिनभर भूख न लगने के लिए क्या करें.

दिनभर भूख न लगने के लिए क्या करें?

अगर आप चाहते हैं कि नवरात्रि के व्रत के दौरान दिनभर आपको भूख न लगे, तो आपको सुबह अपनी डाइट पर ध्यान रखना चाहिए. इसके लिए सबसे पहले अपने दिन की शुरुआत 5-6 भीगे हुए बादाम और 3-4 भीगी हुई किशमिश से करें. इन्हें रात में पानी में भिगोकर रखें और सुबह उठते ही खाली पेट खा लें. बादाम में हेल्दी फैट और प्रोटीन होता है, जो लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है, जबकि किशमिश शरीर को नेचुरल शुगर देकर तुरंत एनर्जी देती है. यह कॉम्बिनेशन दिनभर भूख कम करने में बेहद असरदार साबित होता है.

व्रत के दिन सुबह क्या खाना चाहिए?

सुबह के इस छोटे से स्टार्ट के बाद हल्का लेकिन पोषण से भरपूर नाश्ता जरूर करें. आप एक कटोरी दही, दूध या फिर केला या पपीता का शेक ले सकते हैं. यह नाश्ता शरीर में ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस रखता है और अचानक भूख लगने से बचाता है. प्रोटीन और फाइबर का सही संतुलन आपको लंबे समय तक एनर्जी देता है.

शरीर को हाइड्रेटेड रखना क्यों जरूरी?

अक्सर लोग भूख और प्यास को लेकर कंफ्यूज हो जाते हैं. इसलिए सुबह उठते ही कम से कम 2 गिलास पानी जरूर पिएं. इसके अलावा आप नारियल पानी का भी सेवन कर सकते हैं. इससे शरीर हाइड्रेट रहता है और अनावश्यक भूख लगने की समस्या कम होती है.

व्रत के दौरान किन बातों का ध्यान रखें?

व्रत के दौरान लोग अक्सर साबूदाना वड़ा या तले हुए आलू ज्यादा खा लेते हैं, जिससे थोड़ी देर बाद फिर से भूख लगने लगती है और शरीर भारी महसूस करता है. इसलिए कोशिश करें कि आप हेल्दी स्नैक्स जैसे मखाना, फ्रूट्स या दही खाएं. अगर आप नवरात्रि में सुबह की शुरुआत सही तरीके से करते हैं, तो पूरे दिन भूख और थकान से बच सकते हैं. बस भीगे बादाम-किशमिश, हल्का नाश्ता और सही हाइड्रेशन को अपनी दिनचर्या में शामिल करें और पूरे दिन एनर्जी से भरपूर रहें.

हेल्‍थचैत्र नवरात्रि
अगला लेख