चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म का एक प्रमुख और पवित्र पर्व है, जो मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना को समर्पित होता है. इस दौरान भक्त नौ दिनों तक व्रत, पूजा, दुर्गा सप्तशती का पाठ और विशेष साधना करते हैं. साथ ही इसी दिन से हिंदू नववर्ष की शुरुआत भी मानी जाती है, जिसे देश के अलग-अलग हिस्सों में गुड़ी पड़वा और उगादी जैसे पर्वों के रूप में मनाया जाता है.
चैत्र नवरात्रि से जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलुओं- जैसे घटस्थापना का शुभ मुहूर्त, मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा, व्रत के नियम, भोग, मंत्र और धार्मिक परंपराओं- की पूरी जानकारी इस टॉपिक में दी जाती है, ताकि भक्त सही विधि से पूजा कर सकें और नवरात्रि का आध्यात्मिक लाभ प्राप्त कर सकें.