Begin typing your search...

हिंदू नववर्ष 2083 में गुरु राजा और मंत्री होंगे मंगल, 19 मार्च के बाद इन 5 राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ

नया हिंदू नववर्ष 2083 19 मार्च से शुरू हो रहा है. गुरु राजा और मंगल मंत्री की कृपा से मेष, सिंह, धनु, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए साल बेहद लाभकारी रहेगा.

हिंदू नववर्ष 2083 में गुरु राजा और मंत्री होंगे मंगल, 19 मार्च के बाद इन 5 राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ
X
( Image Source:  Sora_ AI )

19 मार्च 2026 से नया हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 की शुरूआत होने वाली है. हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नए हिंदू संवत्सर की शुरुआत होती है. इस वर्ष 'रौद्र' नाम का संवत्सर की शुरुआत होने वाली है. हिंदू नववर्ष 2083 के राजा देवगुरु बृहस्पति और मंत्री मंगल देव होंगे. ज्योतिषीय नजरिए से जब राजा गुरु और मंत्री मंगल होते है. साहस और ज्ञान का मेल होता है. ज्योतिष मे रौद्र नाम के संवत्सर को पराक्रमी, साहसी और उग्र स्वभाव का माना जाता है. रौद्र संवत्सर के स्वामी भगवान शिव होते हैं.

साल 2026 में गुरु अतिचारी हैं जो सबसे बड़ी भूमिका में हैं और उग्र स्वभाव के कारक ग्रह मंगल मकर राशि में प्रवेश करके देश-दुनिया में कई तरह उथल-पुथल मचा सकते हैं. लेकिन इन सब के बावजूद नया हिंदू नववर्ष कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ लाभ कारी साबित हो सकते हैं.

मेष राशि

नव संवत्सर 2083 के मंत्री मंगल होंगे और मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगलदेव ही होते हैं. ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए यह साल बहुत ही ऊर्जा, जोश और कामयाबी से भरपूर रहेगा. वहीं इस वर्ष के राजा गुरु होंगे से जिससे आपके करियर में कोई बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है. मंगल आपके विरोधी पर विजय हासिल होंगे. आपके साहस और प्रराक्रम में वृद्धि के योग बन रहे हैं.

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए नया हिंदू नववर्ष विशेष लाभकारी साबित होगा. आपके मान-सम्मान, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक दायरे में वृद्दि होगी. जो लोग किसी तरह के सरकारी और प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनको विशेष लाभ हो सकता है. आय के नए-नए स्त्रोतों में इजाफा देखने को मिलेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी भूमिका अच्छी रहेगी.

धनु राशि

धनु राशि के स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति होते हैं. जो इस नववर्ष हिंदू संवत्सर के राजा है. ऐसे में इस राशि के जातकों को शिक्षा के क्षेत्र में कोई बड़ा मुकाम हासिल हो सकता है. समाज में मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है. गुरु की कृपा से आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही बेहतर साबित होगी.

वृश्चिक राशि

इस राशि के स्वामी ग्रह मंगल देव होते हैं और नववर्ष में यह मंत्री की भूमिका में रहेंगे. ऐसे में आपको भूमि, मकान और संपत्ति के मामलों में बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है. आपके कार्यो में आने वाली बाधाएं दूर होंगी और अच्छे फल की प्राप्ति होगी.

मीन राशि

मीन राशि के स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति होते हैं, जो इस संवत्सर के राजा है. ऐस में आपको पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी. आर्थिक रूप से आपके हिस्से में संपन्नता आएगी. धर्म के प्रति आपकी रुझान बढ़ेगा और शिक्षा में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल करने में आपको कामयाबी मिलेगी.

धर्म
अगला लेख