Begin typing your search...

Tom Holland और Zendaya वेडिंग पोस्ट ने पार किए 10 मिलियन व्यूज़; क्या है इन वायरल तस्वीरों का सच?

ज़ेंडाया और टॉम हॉलैंडहाल की कथित शादी की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. हालांकि यह दावा सिर्फ स्टाइलिस्ट Law Roach के बयान पर आधारित है और कपल की तरफ से अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है.

zendaya tom holland secret wedding rumours law roach statement
X
( Image Source:  Instagram: heroemaniaco )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय3 Mins Read

Published on: 8 March 2026 8:30 AM

हॉलीवुड के सबसे पसंदीदा और क्यूट जोड़ों में से एक हैं ज़ेंडाया (Zendaya) और टॉम हॉलैंड (Tom Holland). इन दोनों की लव स्टोरी फैंस को बहुत पसंद है, क्योंकि ये हमेशा अपना रिश्ता प्राइवेट रखते हैं और मीडिया से दूर रहते हैं. हाल ही में इंटरनेट पर इनकी शादी की खबर ने सबको हैरान कर दिया है. ज़ेंडाया के लंबे समय से स्टाइलिस्ट लॉ रोच ने 1 मार्च 2026 को एक्टर अवॉर्ड्स (या SAG एक्टर अवॉर्ड्स) के रेड कार्पेट पर एक इंटरव्यू में कहा कि 'शादी हो चुकी है, आप लोग मिस कर गए!' उन्होंने हंसते हुए दोहराया कि ये बात 'बहुत सच्ची' है.

इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया. फैंस इतने एक्साइटेड हो गए कि इंस्टाग्राम पर कुछ एआई-जनरेटेड शादी की तस्वीरें वायरल हो गईं. एक पोस्ट को 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज और लाखों लाइक्स मिल चुके हैं. लोग कमेंट्स में दिल टूटने वाले इमोजी और खुशी के मैसेज डाल रहे हैं. लेकिन ध्यान रहे, अभी तक ज़ेंडाया या टॉम हॉलैंड ने खुद इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. ये सिर्फ लॉ रोच के बयान पर आधारित अफवाहें हैं, हालांकि ये काफी मजबूत लग रही हैं.

दोनों की मुलाकात 2016 में स्पाइडर-मैन: होमकमिंग फिल्म के सेट पर हुई थी. 2021 में उनका रिश्ता पब्लिक हुआ। उसके बाद से वे बहुत प्राइवेट रहे हैं. टॉम ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वे अपना पर्सनल लाइफ पवित्र रखना चाहते हैं और दुनिया को सब कुछ बताने की जरूरत नहीं समझते. दिसंबर 2024 में इनकी सगाई हुई थी. 2025 के गोल्डन ग्लोब्स में ज़ेंडाया ने एक खूबसूरत 5.02 कैरेट का ईस्ट-वेस्ट कुशन-कट डायमंड रिंग पहना था, जो ब्रिटिश डिजाइनर जेसिका मैककॉर्मैक का डिजाइन था.

हाल ही में फरवरी 2026 में ज़ेंडाया को एक सोने की प्लेन अंगूठी पहने देखा गया, जो उनकी एंगेजमेंट रिंग से अलग थी. फैंस ने इसे वेडिंग बैंड मान लिया और शादी की अफवाहें और तेज हो गईं. लॉ रोच ने पहले भी मजाक में कहा था कि ज़ेंडाया शायद 'सीक्रेट दुल्हन' बनेगी. उन्होंने ये भी बताया कि शादी बहुत प्राइवेट होगी. कोई आधिकारिक फोटो नहीं, कोई मैगजीन डील नहीं, सिर्फ करीबी लोग जो उनकी प्राइवेसी का सम्मान करेंगे.

All Images Instagram: heroemaniaco

प्रोफेशनली दोनों सुपर बिजी हैं. टॉम और ज़ेंडाया जल्द ही क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' में साथ नजर आएंगे. ये फिल्म 2026 में रिलीज होगी और इसमें मैट डेमन, ऐनी हैथवे, रॉबर्ट पैटिन्सन, लुपिता न्योंगो, चार्लीज़ थेरॉन, जॉन बर्न्थेल, मिया गोथ जैसे बड़े-बड़े स्टार्स हैं. नोलन की फिल्में हमेशा ब्लॉकबस्टर होती हैं, तो फैंस को इसकी बहुत उम्मीद है.

अगला लेख