Begin typing your search...

Anurag Dobhal सपोर्ट में आए Munawar Faruqui से लेकर Aly Goni तक, ट्रोलर्स को लगाई फटकार

'बिग बॉस 17' के चर्चित कंटेस्टेंट और यूट्यूबर UK07 Rider अनुराग डोभाल लाइव वीडियो के दौरान कार हादसे का शिकार हो गए. हादसे के बाद उन्हें ICU में भर्ती कराया गया है और कई सेलेब्स ने उनके लिए दुआ करते हुए मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर संदेश दिया है.

uk07 rider anurag dobhal car accident icu munawar faruqui aly goni reaction
X
( Image Source:  Instagram: alygoni, munawar.faruqui )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय4 Mins Read

Published on: 8 March 2026 9:40 AM

'बिग बॉस 17' के मशहूर कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) जिन्हें UK07 Rider के नाम से जाना जाता है, ने हाल ही में एक बहुत ही दुखद और परेशान करने वाली घटना का सामना किया. वे इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अपनी कार तेज रफ्तार से चला रहे थे और अचानक कार डिवाइडर से टकरा गई. इस हादसे को कई लोग आत्महत्या के प्रयास के रूप में देख रहे हैं, क्योंकि अनुराग पहले से ही परिवार की पारिवारिक समस्याओं (जैसे इंटर-कास्ट मैरिज को लेकर मानसिक उत्पीड़न के बारे में बात कर रहे थे और भावुक होकर रो रहे थे. वे कह रहे थे कि यह उनकी 'लास्ट राइड' है और अगले जन्म में प्यार मांग रहे थे. हादसे के बाद अनुराग को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया.

उनके मैनेजर रोहित पांडे ने अपडेट दिया कि वे अभी आईसीयू में हैं, उनकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर है, और डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं. अच्छी बात यह है कि वे जिंदा हैं और रिकवरी की उम्मीद है. कुछ रिपोर्ट्स में मौत की अफवाहें भी फैलीं थीं, लेकिन वे गलत साबित हुईं. इस घटना पर कई सेलिब्रिटी और साथी यूट्यूबर्स/बिग बॉस कंटेस्टेंट ने प्रतिक्रिया दी है.

क्या रहा इन सेलेब्स का रिएक्शन?

मुनव्वर फारूकी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर करके कहा कि आत्महत्या कभी समाधान नहीं है. उन्होंने अनुराग से संपर्क करने की कोशिश की, उनकी परेशानियों को समझा और कहा कि पारिवारिक मुद्दों का हल कोई बाहर से नहीं दे सकता, लेकिन खुद का ख्याल रखना जरूरी है. वे अनुराग के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.

'बिग बॉस ओटीटी 2' के एक्स कंटेस्टेंट और एक्टर अभिषेक मल्हान ने भी स्टोरी पर पोस्ट किया कि जीवन खत्म करना कभी विकल्प नहीं होना चाहिए. उन्होंने गहरा दुख जताया और उम्मीद की कि अनुराग सुरक्षित रहें और उनके आसपास प्यार करने वाले लोग हों.

प्रिंस नरूला ने अनुराग के लिए वीडियो शेयर करते हुए कहा, 'कभी कभी कुछ सच्चाई को सामने आने के लिए लोगों को आत्महत्या जैसा कदम उठाना पड़ता है. इसलिए मुझे ट्रोलर्स से नफरत है जो इस समय उसे ट्रोल कर रहे है.

अब अली गोनी ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. अली ने इंस्टाग्राम पर वीडियो या स्टोरी शेयर करते हुए अनुराग के लिए प्रार्थना की और कहा कि ऐसे मुश्किल वक्त में उन्हें सपोर्ट की जरूरत है. उन्होंने ऑनलाइन ट्रोल्स को भी कड़ी फटकार लगाई, जो अनुराग की मानसिक स्थिति का मजाक उड़ा रहे थे. अली ने जोर देकर कहा कि मानसिक स्वास्थ्य बहुत गंभीर मुद्दा है, किसी की परेशानी को हल्के में नहीं लेना चाहिए. ट्रोलिंग बंद करनी चाहिए और ऐसे लोगों को मदद करनी चाहिए, क्योंकि आत्महत्या जैसी कोशिशें बहुत दर्दनाक होती हैं. उन्होंने फैंस से अपील की कि अनुराग के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करें और संवेदनशील बने रहें.

कई अन्य लोगों जैसे राजीव अदतिया और रजत दलाल ने भी अनुराग की कुशलता के लिए दुआएं मांगी हैं. यह घटना हमें याद दिलाती है कि मानसिक स्वास्थ्य कितना महत्वपूर्ण है.

अगला लेख