Anurag Dobhal का LIVE सुसाइड! 'आखिरी ड्राइव' कहते हुए कार 150 की स्पीड से डिवाइडर से टकराई; अस्पताल में भर्ती
फेमस यूट्यूबर UK07 Rider यानी अनुराग डोभाल ने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार में कार चलाते हुए एक्सीडेंट कर दिया। फिलहाल उन्हें मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है और डॉक्टर उनकी हालत पर नजर रखे हुए है.
अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal), जिन्हें ऑनलाइन UK07 Rider के नाम से बहुत लोग जानते हैं, एक बहुत प्रसिद्ध यूट्यूबर हैं. वे देहरादून से हैं और उनके यूट्यूब चैनल पर 7 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं. उनके वीडियो में ज्यादातर मोटरसाइकिल की सवारी, घूमने-फिरने की कहानियां और कार-बाइक की समीक्षा होती है. वे बिग बॉस 17 शो में भी हिस्सा ले चुके हैं, जिससे उनकी पहचान और बढ़ गई.
पिछले कुछ दिनों में अनुराग काफी परेशान दिख रहे थे. उन्होंने एक लंबा यूट्यूब वीडियो डाला था, जिसे उन्होंने अपना 'आखिरी वीडियो' कहा था. उसमें उन्होंने बताया कि इंटरकास्ट मैरिज करने की वजह से उनके परिवार वाले उन पर बहुत दबाव डाल रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि परिवार के लोग उन्हें मानसिक रूप से बहुत परेशान कर रहे हैं, उन्हें तंग कर रहे हैं और उनका जीवन बर्बाद कर दिया है. वे बहुत उदास और टूटे हुए लग रहे थे.
लाइव एक्सीडेंट
अब बीते शनिवार अनुराग ने लाइव सुसाइड करने की कोशिश की. अनुराग इंस्टाग्राम पर लाइव आए. वे अपनी कार चला रहे थे और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार से जा रहे थे. लाइव में उन्होंने कहा कि 'यह मेरा आखिरी ड्राइव है' जैसी बातें. वे बहुत इमोशनल थे, रो रहे थे और परिवार की परेशानियों के बारे में बात कर रहे थे. अचानक उनकी कार की स्पीड बहुत तेज हो गई लोग कह रहे हैं कि लगभग 150 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार थी. फिर कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जोरदार टक्कर मार दी. यह सब उनके फॉलोअर्स ने लाइव देखा, जिससे सब बहुत डर गए और चिंतित हो गए. हादसे का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से फैल गया. लोग परेशान होकर उनके लिए प्रार्थना करने लगे.
अस्पताल में है अनुराग
हादसे के तुरंत बाद अनुराग को सुभारती अस्पताल (मेरठ में) ले जाया गया. वहां डॉक्टर उनकी देखभाल कर रहे हैं. अभी तक अस्पताल या पुलिस की ओर से उनकी चोटों के बारे में कोई पूरी डिटेल नहीं आई है, लेकिन शुरुआती खबरों से पता चला कि वे जिंदा हैं और इलाज चल रहा है. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि वे अब खतरे से बाहर हैं, लेकिन उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है. अब लोग इस हादसे के बारे में अलग-अलग बातें कर रहे हैं. कुछ का मानना है कि यह सिर्फ एक कार दुर्घटना थी, जिसमें वे तेज गाड़ी चलाने की वजह से नियंत्रण खो बैठे. लेकिन बहुत से लोग सोच रहे हैं कि यह आत्महत्या की कोशिश हो सकती है, क्योंकि लाइव में उन्होंने 'आखिरी' जैसी बातें कही थीं और परिवार की मानसिक परेशानी का जिक्र किया था. सोशल मीडिया पर इस बात पर खूब चर्चा हो रही है. कुछ लोग उनकी मानसिक स्थिति के लिए चिंता जता रहे हैं, तो कुछ लोग कह रहे हैं कि उन्हें मदद की जरूरत है. फिलहाल पुलिस और अधिकारी इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं.
टीम ने क्या कहा
अनुराग की टीम ने भी इस घटना पर रिएक्शन दिया है. टीम UK राइडर की ओर से, मैं अनुराग डोभाल के मैनेजर के तौर पर कन्फर्म करता हूं कि वह अभी हॉस्पिटल में मेडिकल ऑब्जर्वेशन में हैं. हम सभी से रिक्वेस्ट करते हैं कि इसे ऑफिशियल स्टेटमेंट समझें और सिचुएशन के बारे में लगातार कॉल करने से बचें। अगर कोई और अपडेट होगा, तो हम सही समय पर शेयर करेंगे. कृपया ध्यान दें कि उनकी हेल्थ या उससे जुड़े मामलों के बारे में कोई भी ऑफिशियल अपडेट सिर्फ़ मेरे अकाउंट से ही जारी किया जाएगा. सही जानकारी के लिए कृपया सिर्फ़ इसी सोर्स पर भरोसा करें और अंदाज़ा न लगाएं. आपकी समझ और सहयोग के लिए धन्यवाद.




