Aaj ki Taaza Khabar: यूएस-इजराइल के ईरान में जोरदार हमले, मारे गए 20 ईरानी नागरिक
Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. रविवार 08 मार्च 2026 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्या-क्या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.
Live Updates
- 8 March 2026 10:12 AM
इजराइल पर ईरान का जवाबी हमला
ईरान ने अपने ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हुए हमलों के जवाब में एक इजरायली रिफाइनरी पर हमला किया है. इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि उसने हाल ही में ईरान की ऊर्जा सुविधाओं पर अमेरिका-इजरायल द्वारा किए गए हमलों के प्रतिशोध में इजरायल के हाइफ़ा में स्थित एक रिफाइनरी को निशाना बनाया गया है.
- 8 March 2026 9:57 AM
ईरान के हमलों के बाद जीसीसी की वॉर्निंग
खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के प्रमुख ने चेतावनी दी है कि ईरान के हमलों ने मौजूदा क्षेत्रीय संघर्ष के बीच तेहरान के "उग्रवादी रवैये" को उजागर कर दिया है. जीसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित एक औपचारिक बयान में, महासचिव जसीम मोहम्मद अलबुदैवी ने खाड़ी क्षेत्रों को विशेष रूप से निशाना बनाकर किए गए इस "दुष्ट ईरानी हमले" की परिषद की "कड़ी" निंदा की है. जीसीसी एक शक्तिशाली क्षेत्रीय गुट है जिसमें छह सदस्य देश शामिल हैं: सऊदी अरब, कतर, संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत, बहरीन और ओमान.
- 8 March 2026 9:17 AM
ममदानी के मेंशन के पास बम धमाके की कोशिश करने वाले गिरफ्तार
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, न्यूयॉर्क सिटी पुलिस डिपार्टमेंट (एनवाईपीडी) ने ज़ोहरान ममदानी के आवास ग्रेसी मेंशन के बाहर हुए बम हमले के प्रयास के बाद दो संदिग्धों की पहचान की है. ये गिरफ्तारियां एक व्यापक पुलिस कार्रवाई का हिस्सा थीं, जिसमें आधिकारिक आवास पर प्रतिद्वंद्वी प्रदर्शनकारी समूहों के बीच हुई अराजक झड़प के बाद छह लोगों को हिरासत में लिया गया था.
- 8 March 2026 8:42 AM
ईरान ने कुवैत एयरपोर्ट को बनाया निशाना
ईरान ने कुवैत के इंटरनेशनल एयरपोर्ट को निशाना बनाया है. अंदेशा लगाया जा रहा है कि यह हमला ड्रोन से किया गया है. इस अटैक की वजह से होने वाले नुकसान की जानकारी अभी सामने नहीं आई है.
- 8 March 2026 8:37 AM
US-इजरायली हमलों में 20 ईरानी नागरिकों की मौत
तेहरान के निलोफर स्क्वायर में 20 ईरानी नागरिकों की मौत हुई है. ये मौतें US-इजरायली में हुई हैं. बीते रोज ईरान की ऑयल फैसिलीटज को निशाना बनाया गया था.
- 8 March 2026 8:12 AM
ईरान ने सलमान बंदरगाह के पास किया हमला
ईरान ने बहरीन के सलमान बंदरगाह के पास स्थित एक सुविधा केंद्र को निशाना बनाया गया. इस बात की जानकारी बहरीन के आंतरिक मंत्रालय ने दी है.
- 8 March 2026 8:06 AM
ईरान का दुबई पर हमला, एक पाकिस्तानी ड्राइवर की मौत
दुबई प्रशासन ने पुष्टि की है कि अल बरशा इलाके में एक पाकिस्तानी ड्राइवर की मौत हुई है. दरअसल ईरान के हवाई हमले का एयर डिफेंस सिस्टम ने जवाब दिया. इश दौरान के कई टुकड़े उसके वाहन पर गिर गए और उसकी वहीं मौत हो गई.
- 8 March 2026 8:03 AM
ईरान की ऑयल रिफाइनरी पर इजराइल का ज़ोरदार अटैक
अमेरिका और इज़राइल लगातार ईरान पर हमले कर रहा है. पहली बार राजधानी तेहरान में तेल भंडारण डिपो और तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया गया है, जिससे कई जगहों पर भीषण आग लग गई और पूरे शहर में धुआं फैल गया.




