Begin typing your search...

Dhurandhar 2 एडवांस बुकिंग: 2 घंटे में बीके 4 करोड़ से ज्यादा टिकट, पवन कल्याण की फिल्म से होगी टक्कर

रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर 2’ की एडवांस बुकिंग ने रिलीज से पहले ही शानदार शुरुआत की है। महज 2 घंटे में 4 करोड़ की टिकट बिक्री और 1 लाख से ज्यादा टिकट बिकने के साथ फिल्म टॉप एडवांस बुकिंग लिस्ट में शामिल हो गई है.

dhurandhar 2 advance booking ranveer singh film ticket sales record
X
( Image Source:  IMDB )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय4 Mins Read

Published on: 8 March 2026 10:45 AM

Dhurandhar 2 advance booking : 'धुरंधर 2: द रिवेंज' फिल्म की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट काफी शानदार और धमाकेदार चल रही है. यह आदित्य धर द्वारा निर्देशित स्पाई थ्रिलर फिल्म है, जिसमें रणवीर सिंह लीड हीरो हैं. फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली है, लेकिन इसके पहले ही पेड प्रीव्यू (18 मार्च को) के लिए टिकट बुकिंग शुरू हो गई है और लोगों में जबरदस्त एक्साइटमेंट दिख रही है. फिल्म ने एडवांस बुकिंग शुरू होने के महज कुछ घंटों में ही कमाल कर दिया है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रेलर रिलीज होने के बाद बुकिंग ओपन होते ही सिर्फ 2 घंटे के अंदर देशभर में 4 करोड़ रुपये के टिकट बिक गए. यह बहुत बड़ी अचीवमेंट है, क्योंकि इतनी तेजी से इतनी कमाई पहले दिन ही हो गई. केवल पेड प्रीव्यू शोज के लिए अब तक 1 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं.

हिंदी वर्जन में सबसे ज्यादा टिकट बिके

कुछ रिपोर्ट्स में यह संख्या 1.1 लाख तक बताई जा रही है. हिंदी वर्जन में सबसे ज्यादा टिकट बिके हैं, और कुल मिलाकर सभी भाषाओं (हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम) को जोड़ें तो टिकटों की संख्या 1.2 लाख से 1.4 लाख के आसपास पहुंच चुकी है. कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk जैसी वेबसाइट्स के अनुसार, पेड प्रीव्यू के लिए एडवांस बुकिंग से अब तक घरेलू स्तर पर 8 करोड़ से ज्यादा की कमाई हो चुकी है.

13 करोड़ के पार

अगर ब्लॉक बुकिंग और अन्य को मिलाएं तो यह 13 करोड़ के पार भी जा सकता है. इससे फिल्म ने 2026 की कई दूसरी बड़ी हिंदी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है, जैसे वध 2, तू या मैं, अस्सी आदि. अब यह 2026 की टॉप 5 सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग वाली हिंदी फिल्मों में शामिल हो गई है. टॉप एडवांस बुकिंग वाली फिल्मों की लिस्ट में धुरंधर 2 अब काफी मजबूत स्थिति में है. यह टॉप 5 में जगह बनाने की पूरी कोशिश कर रही है. अभी तक के रिकॉर्ड्स देखें तो:

  • एवेंजर्स: एंडगेम (हॉलीवुड) ने सबसे ज्यादा टिकट बेचे थे.
  • भारतीय फिल्मों में बाहुबली 2 सबसे आगे है.
  • हिंदी में जवान और पठान (दोनों शाहरुख खान की) टॉप पर हैं.

पवन कल्याण की फिल्म से टक्कर

'धुरंधर 2' की रफ्तार इतनी तेज है कि यह इन रिकॉर्ड्स को चुनौती दे सकती है, क्योंकि अभी 18 मार्च के प्रीव्यू में 10-11 दिन बाकी हैं और 19 मार्च से रेगुलर शोज की बुकिंग भी शुरू होगी. साउथ में भी फिल्म को अच्छी शुरुआत मिली है. यह चार दक्षिणी भाषाओं में डब होकर रिलीज हो रही है. तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम वर्जन में भी अच्छी बुकिंग हो रही है. तेलुगु में सबसे ज्यादा टिकट बिके हैं, जहां इसका मुकाबला पवन कल्याण की फिल्म से होगा. तमिल में भी अच्छी संख्या है. कन्नड़ में यश की टॉक्सिक फिल्म की रिलीज पोस्टपोन होने से फायदा मिला है.

कितनी है टिकट की कीमत

टिकटों की कीमत भी काफी प्रीमियम रखी गई है. टॉप चेन थिएटर्स (PVR, INOX, Cinepolis) में टिकट 2000 रुपये तक के हैं, कुछ जगहों पर 2500 तक भी। यह नई कैटेगरी "Super Blockbuster Plus" जैसी है, क्योंकि मांग बहुत ज्यादा है।फिल्म का पहला पार्ट धुरंधर बहुत बड़ा हिट था, जिसने भारत में 800 करोड़ से ज्यादा और वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ से ज्यादा कमाए थे। अब सीक्वल में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन जैसे कलाकार वापस हैं। उम्मीद है कि यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचेगी।

Ranveer Singhbollywood
अगला लेख