Shaniwar Ke Upay: शनिवार के दिन आजमाएं ये 7 कारगर उपाय, कमजोर शनि को कुंडली में बनाए बलवान
अगर कुंडली में शनि कमजोर हो या अशुभ स्थिति में हो, तो जीवन में कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं. ऐसे में शनिवार के दिन किए गए कुछ खास उपाय शनि को मजबूत करने और उनकी कृपा पाने में मददगार माने जाते हैं.
वैदिक ज्योतिष में सप्ताह का हर वार किसी न किसी ग्रह या देवी-देवताओं से जुड़ा हुआ होता है. शनिवार का दिन शनिदेव से संबंध होता है. ज्योतिष में शनिदेव को कर्मफलदाता और न्यायाधीश माना जाता है. जब भी जातक की कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति अच्छी नहीं होती है तो व्यक्ति के जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. कार्यों लगातार अड़चनें आने लगती है.
कार्य में असफलता और तरह-तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है. वहीं जिन जातकों की कुंडली में मजबूत होते हैं उनके जीवन में धन-दौलत और सफलता की कोई भी कमी नहीं होती. ज्योतिष में शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए कुछ खास तरह के उपाय बताए गए हैं, इसके अलावा लाल कितााब में शनि के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए कई तरह के उपाय भी होते हैं. आइए जानते हैं शनिवार के दिन किन-किन उपायों को आजमाकर शनिदेव की कृपा प्राप्त कर सकते हैं.
काला नमक को जमीन में दबाना
लाल किताब के अनुसार शनिवार के दिन थोड़ा सा काला नमक या काला सुरमा लेकर किसी शांत या सुनसान स्थान पर जमीन में दबा दें. ऐसा करने से शनि ग्रह का नकारात्मक प्रभाव धीरे-धीरे कम होने लगता है.
काली चीजों का दान करना
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन मंदिर में काली वस्तुओं का दान करना बहुत शुभ माना जाता है. आप उड़द की दाल, काली मिर्च, चना या चंदन का दान कर सकते हैं. इससे शनि देव की कृपा प्राप्त होती है.
बादाम का उपाय
शनिवार के दिन कुछ बादाम लेकर उसे काले कपड़े में बांध लें और घर की दक्षिण दिशा में रख दें. यह उपाय शनि के अशुभ प्रभाव को कम करने में सहायक माना जाता है.
शनिवार का रखें व्रत
शनिदेव को प्रसन्न करने का सबसे आसान तरीका शनिवार का व्रत रखना भी माना जाता है. नियमित रूप से शनिवार का व्रत करने और शनिदेव की पूजा करने से शनि ग्रह मजबूत होता है.
मछलियों को दाना खिलाना
शनिदेव की कृपा पाने के लिए लगातार 12 शनिवार तक मछलियों को दाना खिलाना भी शुभ माना जाता है. इस उपाय को करने से कुंडली में मौजूद शनि दोष धीरे-धीरे कम होने लगता है.
नारियल को बहते पानी में प्रवाहित करना
शनिवार के दिन एक नारियल लेकर उसे बहते हुए पानी में प्रवाहित कर दें. इस उपाय को कम से कम 7 या 12 शनिवार तक करें. इससे शनि का नकारात्मक प्रभाव कम होता है.
ये भी पढ़ें :हथेली पर ऐसा निशान व्यक्ति को बनाता है अकूत धन-संपत्ति का मालिक, शनिदेव की रहती है कृपा
काले कुत्ते या कौए को रोटी खिलाना
शनिवार के दिन रोटी पर सरसों का तेल लगाकर किसी काले कुत्ते या कौए को खिलाएं. लाल किताब के अनुसार यह उपाय शनिदेव को प्रसन्न करने का एक प्रभावी तरीका माना जाता है.




