Begin typing your search...

हथेली पर ऐसा निशान व्यक्ति को बनाता है अकूत धन-संपत्ति का मालिक, शनिदेव की रहती है कृपा

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली पर बने कुछ खास निशान व्यक्ति को अकूत धन-संपत्ति का मालिक बना सकते हैं. माना जाता है कि यदि शनि पर्वत मजबूत हो और उस पर शुभ रेखाएं या विशेष चिन्ह मौजूद हों, तो व्यक्ति पर शनि देव की विशेष कृपा बनी रहती है.

palm signs
X
( Image Source:  AI SORA )
State Mirror Astro
By: State Mirror Astro3 Mins Read

Updated on: 27 Feb 2026 6:30 AM IST

हथेली पर कई तरह की रेखाएं और निशान बने हुए होते हैं. जिसे हस्तरेखा में कुछ को शुभ तो कुछ को अशुभ माना जाता है. हथेली पर बनी रेखाओं से व्यक्ति के भाग्य और भविष्य के बारे में बहुत कुछ जानकारियां प्राप्त होती है. हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार लकीरों के अलावा हथेली पर ग्रहों से संबंधित पर्वत बने होते हैं. हथेली पर शनि, सूर्य, बुध और गुरु पर्वत का विशेष महत्व माना जाता है.

इन पर्वतों का हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र में विशेष महत्व होता है. आज हम आपको हथेली पर बने शनि पर्वत के बारे में बताने जा रहे हैं. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की हथेली पर शनि पर्वत उभरा और एकदम स्पष्ट होता है, शनिदेव की विशेष कृपा मिलती है. ऐसे लोग अपने जीवन में अपार धन-संपत्ति और पद-प्रतिष्ठा को अर्जित करते हैं. ऐसे लोग किसी काम में थोड़ी मेहनत करने पर भी उनको बड़ी और अच्छी सफलता मिलती है.

शनि शनि पर्वत शुभ

हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की हथेली पर शनि पर्वत उभरा हुआ होता है उसको बहुत ही शुभ माना जाता है. ऐसे लोगों के ऊपर शनि बहुत ही मेहरबान होते हैं. इस तरह का व्यक्ति काफी मेहनती और अनुशासन प्रिय होता है. ऐसे लोगों अपने जीवन में खूब ढेर सारा धन अर्जित करने में कामयाब होते हैं. ऐसे लोग अपने जीवनकाल 35 वर्ष बाद सभी तरह के सुखों का प्राप्त करते हैं. जमीन-जायदाद के मामलों में भी इन लोगों के ऊपर शनिदेव की विशेष कृपा रहती है. ये लोग काफी मेहनत करके धन कमाते हैं.

शनि पर्वत पर सीधी रेखा

हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की हथेली पर शनि पर्वत के ऊपर मणिबंध यानी जहां से हथेली की शुरुआत होती है, वहां से कोई सीधी रेखा आकर शनि पर्वत पर मिले तो इसे बहुत ही शुभ और भाग्यशाली माना जाता है. ये लोग बहुत ही भाग्यशाली होते हैं अपने जीवन में अकूत धन प्राप्त करते हैं. ऐसे लोगों के पास आमदनी के कई साधन होते हैं. इसके अलावा इस तरह के लोग बहुत ही मेहनती होते हैं.

शनि पर्वत पर त्रिशूल का निशान

हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की हथेली पर शनि पर्वत ऊभरा हुआ हो और उसके ऊपर त्रिशूल का निशान बना हो तो व्यक्ति को अचानक धन लाभ होता है. समाज में अच्छी ख्याति और प्रसिद्धि मिलती है. ऐसा व्यक्ति पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होती है. इसके बैंक बैलेंस में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं होती है. ऐसे लोग हमेशा धर्म के मार्ग पर चलते है और दूसरों की हमेशा मदद करते हैं.

धर्म
अगला लेख