Begin typing your search...

इस राशि और नक्षत्र में लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानिए ब्लड मून भारत में दिखेगा या नहीं

साल का पहला चंद्र ग्रहण खास राशि और नक्षत्र में लगने जा रहा है, जिसे लेकर ज्योतिष प्रेमियों में उत्सुकता बढ़ गई है. इसे ब्लड मून भी कहा जा रहा है.

first lunar eclipse
X
( Image Source:  AI SORA )

वैज्ञानिक और ज्योतिषीय द्दष्टि से ग्रहण को बहुत ही महत्वपूर्ण घटना माना जाता है. 03 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है और यह होलिका दहन के दिन होगा. इससे पहले साल का पहला सूर्य ग्रहण फरवरी माह में अमावस्या तिथि को लग चुका है. इस तरह से 15 दिनों के अंतराल पर सूर्य ग्रहण के बाद चंद्र ग्रहण लगने वाला है. हिंदू धर्म में ग्रहण को अशुभ माना जाता है और इस दौरान किसी भी तरह का कोई भी शुभ काम करना वर्जित होता है.

ग्रहण के लगने से पहले ही सूतक काल लग जाता है. सूतक काल में पूजा-पाठ करना वर्जित होता है और सभी मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं. साल का पहला चंद्र ग्रहण कई देशों में ब्लड मून के रूप में दिखाई देगा. आइए जानते हैं साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं.

कब है साल का पहला चंद्र ग्रहण?

वैदिक पंचांग के अनुसार, 3 मार्च, मंगलवार को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा. भारतीय समय के अनुसार, साल का पहला चंद्र ग्रहण 3 बजकर 20 मिनट से शुरू होकर शाम 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगा. यह एक खग्रास चंद्र ग्रहण होगा.

किस राशि और नक्षत्र में लगेगा चंद्र ग्रहण

साल का पहला चंद्र ग्रहण सिंह राशि में लगेगा जहां पर पहले से केतु विराजमान होंगे. जिसके कारण ग्रहण योग का निर्माण होगा. वहीं इस दिन चंद्रमा फाल्गुनी नक्षत्र में विराजमान होंगे.

चंदग्रहण पर दिखेगा ब्लड मून या नहीं

साल का पहला चंद्र ग्रहण एक खग्रास चंद्र ग्रहण होगा, जिसमें यह बल्ड मून होगा. दरअसल चंद्र ग्रहण के दौरान जब चंद्रमा पूरी तरह से पृथ्वी की छाया में प्रवेश कर जाता है तो चांद एकदम गहरे लाल रंग में नजर आता है. इस घटना को ही ब्लड मून कहा जाता है, जो देखने में एक बेहद ही दुर्लभ और मनमोहक होता है. इस बल्ड मून के नजारे को भारत में नहीं देखा जा सकेगा. भारत के केवल पूर्वी सुदूर राज्यों जैसे बंगाल के उत्तरी पूर्वी क्षेत्र, मिजोरम, नागालैंड, मणिपुर, असम, अरुणाचल प्रदेश, आदि में इस ग्रहण की समाप्ति के समय देखा जा सकेगा.

धर्म
अगला लेख