Begin typing your search...

Aaj ki Taaza Khabar: NCERT बुक मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. गुरुवार 26 फरवरी 2026 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्‍या-क्‍या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.

Aaj ki Taaza Khabar: NCERT बुक मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई
X
विशाल पुंडीर
Edited By: विशाल पुंडीर

Updated on: 26 Feb 2026 9:57 AM IST


Live Updates

  • 26 Feb 2026 9:57 AM

     PM मोदी ने इजरायली कंपनियों से भारत में निवेश करने का किया आग्रह

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके लिखा कि "कल यरुशलम में प्रधानमंत्री नेतन्याहू और मैंने प्रौद्योगिकी जगत के विशेष नवाचारों को प्रदर्शित करने वाली एक प्रदर्शनी का दौरा किया. AI, क्वांटम तकनीक, स्वास्थ्य सेवा, साइबर सुरक्षा, जल संसाधन, कृषि आदि क्षेत्रों में इजरायली युवाओं के अग्रणी कार्यों की झलक मिली. मैंने इजरायली कंपनियों से भारत में निवेश करने और हमारे प्रतिभाशाली युवाओं के साथ काम करने का आग्रह किया."

  • 26 Feb 2026 8:56 AM

    जापान में सीएम योगी की छात्रों से बातचीत

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापान यात्रा के दूसरे दिन यामानाशी पब्लिक स्कूल के छात्रों से बातचीत की.

  • 26 Feb 2026 8:55 AM

    मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता

    दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी इंडियन यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं, सौरभ, अरबाज और सिद्धार्थ को चिकित्सा जांच के लिए अंबाला सिविल अस्पताल पहुंचाया. तीनों आरोपियों को दिल्ली पुलिस ने आईवाईसी एआई शिखर सम्मेलन के विरोध प्रदर्शन मामले में शिमला से गिरफ्तार किया था.

  • 26 Feb 2026 8:33 AM

    सीएम योगी का जापान दौरा

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यामानाशी स्थित कोमेकुरायामा हाइड्रोजन अनुसंधान केंद्र का दौरा किया.

  • 26 Feb 2026 8:30 AM

    NCERT ने 38 कॉपियों को लिया वापस

    शिक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार एनसीईआरटी कक्षा 8 के सामाजिक विज्ञान भाग 2 की पाठ्यपुस्तक की उन 38 कॉपियों को अब वापस ले लिया गया है. छपी हुई 22.5 लाख प्रतियों में से 2,24,962 प्रतियां स्टॉक में रह गईं और उन्हें गोदाम में वापस मंगा लिया गया है.

  • 26 Feb 2026 8:25 AM

    NCERT किताब मामले पर सुनवाई आज

    सुप्रीम कोर्ट में आज NCERT किताब मामले को लेकर सुनवाई होने वाली है. दूसरी तरफ न्यायपालिका में करप्शन वाले चैप्टर को लेकर NCERT ने माफी भी मांगी है.

India News
अगला लेख