Gold-Silver Price: कितना महंगा हुआ सोना-चांदी! चेन्नई-मुंबई के मुकाबले दिल्ली में सस्ता
अमेरिकी व्यापार नीति और मध्य पूर्व तनाव के कारण सोना-चांदी की कीमतों में तेजी आई है. जानिए आज भारत के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोना और चांदी का ताजा भाव.
Gold-Silver Price: आज सोने और चांदी की कीमतों में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. इसका मुख्य कारण है अमेरिका की व्यापार नीति को लेकर बनी अनिश्चितता और मध्य पूर्व इलाके में चल रहे भू-राजनीतिक तनाव. इन वजहों से निवेशक सोने जैसी सुरक्षित चीजों में अपना पैसा लगाना पसंद कर रहे हैं, क्योंकि ये चीजें मुश्किल समय में सुरक्षा का काम करती हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से टैरिफ बढ़ाने की नई धमकियों के चलते वैश्विक बाजारों में तनाव बना हुआ है. इससे निवेशक सोने और चांदी जैसी कीमती धातुओं की तरफ ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं.
भारत में आज सोने का भाव क्या है?
भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत अभी काफी ऊंची बनी हुई है. बुलियंस वेबसाइट के मुताबिक, गुरुवार को सोने का औसत भाव करीब 1,61,560 रुपये प्रति 10 ग्राम है. विभिन्न शहरों में थोड़ा-बहुत फर्क देखने को मिलता है, क्योंकि हर जगह लोकल टैक्स, मांग और सप्लाई के आधार पर रेट बदलते हैं. वहीं 22 कैरेट सोना 10 ग्राम लगभग ₹1,43,000 - ₹1,45,000 की रेंज में.
कुछ प्रमुख शहरों में आज 24 कैरेट सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम):
- चेन्नई- सबसे ज्यादा, लगभग 1,61,740 रुपये
- हैदराबाद- करीब 1,61,520 रुपये
- बेंगलुरु- लगभग 1,61,400 रुपये
- मुंबई- करीब 1,61,270 रुपये
- कोलकाता- लगभग 1,61,060 रुपये
- दिल्ली- थोड़ा कम, करीब 1,60,990 रुपये
देखा जाए तो दक्षिण भारत के शहरों जैसे चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु में सोने की कीमतें उत्तर भारत यानी दिल्ली से थोड़ी ज्यादा चल रही हैं.
चांदी का आज का भाव क्या है?
चांदी में भी अच्छी तेजी आई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी (स्पॉट सिल्वर) में करीब 3.59% की बढ़ोतरी हुई है और यह 90.30 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई है. भारत में चांदी का भाव प्रति 1 किलोग्राम के हिसाब से चलता है. बुलियंस के अनुसार, औसतन चांदी 2,69,570 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास है. शहरों के हिसाब से आज की कुछ मुख्य कीमतें (प्रति 1 किलोग्राम):
- चेन्नई- सबसे ऊंची, लगभग 2,69,860 रुपये
- हैदराबाद- करीब 2,69,510 रुपये
- बेंगलुरु- लगभग 2,69,290 रुपये
- मुंबई- करीब 2,69,080 रुपये
- कोलकाता- लगभग 2,68,720 रुपये
- दिल्ली- थोड़ा कम, करीब 2,68,620 रुपये
नोट: सोने की दरों में मेकिंग चार्ज, GST और शहर के अनुसार बदलाव हो सकते हैं.
पहले चेक कर लें रेट
सोने और चांदी दोनों में निवेशकों का भरोसा बना हुआ है, क्योंकि वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता कम होने का नाम नहीं ले रही. अगर आप सोने-चांदी में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो लोकल बाजार या विश्वसनीय ज्वेलर से आज की लेटेस्ट रेट जरूर चेक कर लें, क्योंकि ये कीमतें घंटे-दर-घंटे बदल सकती हैं.




