Begin typing your search...

T20 WC 2026: सावधान टीम इंडिया! 1 या 2 बार नहीं जिम्बाब्वे ने इतनी बार किया उलटफेर, धोनी भी नहीं बच पाए

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का सामना जिम्बाब्वे से होने वाला है. बता दें, टी20 में भारत 3 बार जिम्बाब्वे के हाथों उलटफेर का शिकार हो चुका है.

Zimbabwe beat india three times
X

IND vs ZIM

( Image Source:  X/ @rahulve38903503 )

T20 World Cup 2026, IND vs ZIM: टीम इंडिया 26 फरवरी को सुपर-8 का अपना दूसरा मुकाबला जिम्बाब्वे के साथ खेलने वाली है. टीम इंडिया के लिए ये मुकाबला एक तरह से करो या मरो का मैच है. अगर टीम इंडिया इस मैच को हार जाती है तो वो लगभग सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी, ऐसे में टीम इंडिया को जिम्बाब्वे से थोड़ा सावधान रहना होगा.

दूसरी तरफ इतिहास में 3 बार में जिम्बाब्वे ने टीम इंडिया के खिलाफ उलटफेर किया है, वहीं इस टूर्नामेंट में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को हराया था ऐसे में अब टीम इंडिया कतई जिम्बाब्वे को हल्के में नहीं लेना चाहेगी. अब हम आपको बताने वाले हैं कि कब-कब जिम्बाब्वे ने टीम इंडिया को हराया है और तब-तब भारतीय टीम का कप्तान कौन था?

1. पहली हार (साल 2015)

जिम्बाब्वे ने साल 2015 में टीम इंडिया को टी20 में हराया था. उस वक्त भारतीय टीम अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में जिम्बाब्वे के दौरे पर थी. सीरीज के दूसरे मैच में मेजबान ने अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली टीम इंडिया को 10 रनों से हराया था.

2. दूसरी हार (साल 2016)

दूसरी बार जिम्बाब्वे ने भारतीय टीम को टी20 में साल 2016 में एमएस धोनी की कप्तानी में हराया था. इस मैच में जिम्बाब्वे ने 170 रन बनाए थे, जिसके जवाब में टीम इंडिया 168 रन ही बना पाई थी. इस हार को भारतीय फैंस आज तक नहीं भुला पाए हैं.

3. तीसरी हार (साल 2024)

वहीं साल 2024 में फिर से जिम्बाब्वे ने अपने घर पर टीम इंडिया को पटखनी दी. इस बार टीम इंडिया की कमाल शुभमन गिल के हाथों में थी. जिम्बाब्वे ने इस मैच में भारत को 13 रनों से हराया था. मैच में जिम्बाब्वे की तरफ से सिकंदर रजा ने गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट और बल्लेबाजी करते हुए 22 रन बनाए थे.

क्या फिर दोहराएगा इतिहास?

अब जब सुपर-8 में भारत और जिम्बाब्वे आमने-सामने हैं, तो आंकड़े और इतिहास दोनों चेतावनी दे रहे हैं. सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए टीम इंडिया को सिर्फ जीत ही नहीं, बल्कि दमदार प्रदर्शन की जरूरत है. टीम इंडिया को इस मुकाबला बड़े अंतराल से जीतना होगा, जिससे उसका नेट रनरेट बेहतर हो जाए और भारत के लिए सेमीफाइनल की राह भी थोड़ी आसान हो जाए.

कैसा है टी20 में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड?

बात अगर भारत और जिम्बाब्वे के टी20 इंटरनेशनल में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की करें तो दोनों टीमों के बीच अभी तक 13 मुकाबले खेले जा चुके हैं. जिसमें से भारत ने 10 और जिम्बाब्वे ने 3 बार जीत हासिल की है.

कितने रन की जीत जरूरी?

टीम इंडिया के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ मामूली जीत से काम चलने वाला नहीं है. साउथ अफ्रीका से मिली 76 रनों की बड़ी हार के बाद टीम इंडिया का नेट रनरेट काफी खराब हो चुका है. ऐसे में अब भारतीय टीम इस मैच जिम्बाब्वे को कम से कम 70 रनों से हराना चाहेगी. इस स्थिति में टीम इंडिया का नेट रनरेट पहले से बेहतर होगा और भारत सेमीफाइनल की तरफ मजबूत कदम बढ़ाएगा.

कब, कहां देखें मुकाबला?

भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाले इस मैच को आप स्टार स्पोर्ट्स और जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. इसके अलावा डीडी स्पोर्ट्स पर भी मैच का लाइव प्रसारण होगा. ये मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जाएगा.

टी-20 वर्ल्‍ड कपक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख