सबसे पहले इस एक्ट्रेस ने लेक सिटी में की थी शादी, आखिर उदयपुर में ही क्यों रचाते हैं सेलेब्स अपनी ड्रीम वेडिंग?
राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर को आज देश की वेडिंग कैपिटल कहा जाता है, लेकिन यहां शादी करने के ट्रेंड की शुरुआत 2004 में हुई थी.
साउथ इंडस्ट्री के सबसे क्यूट कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने उदयपुर को अपना वेडिंग डेस्टिनेशन चुना. राजस्थान की झीलों में बसा उदयपुर अब सिर्फ टूरिज्म प्लेस नहीं, बल्कि देश का “वेडिंग स्टेज” बन चुका है. जब भी किसी बड़े सितारे की शादी की चर्चा होती है, लेक सिटी का नाम अपने आप सुर्खियों में आ जाता है.
लेकिन क्या आपने सोचा है कि आखिर उदयपुर ही क्यों है सेलेब्स का फेवरेट वेडिंग डेस्टिनेशन है? जबकि पूरे भारत में कई सुंदर-सुंदर जगहें हैं. इसके अलावा क्या आप जानते हैं कि किस सितारे ने यहां शादी करने का ट्रेंड सेट किया था?
सबसे पहले किसने की उदयपुर में शादी?
शायद आप यह बात नहीं जानते होंगे कि सबसे पहले उदयपुर में शादी रचाने वाली एक्ट्रेस रवीना टंडन थीं. उन्होंने साल 2004 में फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनील थडानी के साथ जग मंदिर पैलेस में सात फेरे लिए थे. लेक पिछोला के बीचों-बीच बने इस महल में हुई शाही शादी ने पूरे देश का ध्यान खींचा. मेहंदी से लेकर विदाई तक हर रस्म में राजसी ठाठ दिखा. यह कहना गलत नहीं होगा कि इस शादी के बाद से ही उदयपुर सिर्फ एक हेरिटेज सिटी नहीं रहा, वो बन गया फेयरीटेल वेडिंग डेस्टिनेशन.
अब तक किन-किन स्टार्स ने उदयपुर में लिए सात फेरे?
रवीना टंडन की शादी के बाद से उदयपुर का वेडिंग कैलेंडर चमक उठा.
- 2006 में सोशलाइट विक्रम चटवाल और प्रिया सचदेव ने भी जग मंदिर में ग्रैंड सेलिब्रेशन किया था.
- इसके बाद 2017 में नील नितिन मुकेश नेरुक्मिणी सहाय संग रेडिसन ब्लू पैलेस रिज़ॉर्ट एंड स्पा में तीन दिन का जश्न मनाया.
- हाल के सालों में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने द लीला पैलेस उदयपुर को अपनी शादी का ठिकाना बनाया था.
- इससे पहले आयरा खान और नुपुर शिखरे, हार्दिक पांड्या और नताशा, श्रेया सरन और एंड्रे और विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने भी उदयपुर में सात फेरे लिए थे.
- इसके अलावा बिजनेसमैन, राजनीतिक परिवारों की कई शादियों ने इस शहर को हाई-प्रोफाइल फंक्शन का गढ़ बना दिया.
उदयपुर ही क्यों बना सेलेब्स की पहली पसंद?
- सिटी पैलेस और ताज लेक पैसे जैसी जगहें बिना ज्यादा सजावट के भी बहुत शाही और खूबसूरत लगती हैं. झील में नाव से दूल्हा-दुल्हन की एंट्री, डूबते सूरज के समय लिए गए फेरे और पानी में चमकती आतिशबाज़ी का नज़ारा अपने आप ही शादी को खास और यादगार बना देता है.
- अरावली की पहाड़ियों में बसे लग्ज़री रिज़ॉर्ट्स और बोट से पहुंचने वाले महल मीडिया की भीड़ से दूर, कंट्रोल माहौल देते हैं. पूरा प्रॉपर्टी बुकआउट करने की सर्विस से मेहमानों की प्राइवेसी बनी रहती है.
- मेहंदी झील किनारे, संगीत राजसी आंगन में और फेरे गुंबदों के नीचे, एक ही प्रॉपर्टी में कई इवेंट्स आसानी से होस्ट हो जाते हैं. फोक कलाकार, ट्रेडिशनल मेन्यू और राजस्थानी मेहमाननवाज़ी हर शादी को कल्चरल एक्सपीरियंस में बदल देते हैं.
- कभी साधारण डेस्टिनेशन माने जाने वाला उदयपुर अब करोड़ों के वेडिंग इंडस्ट्री का सेंटर बन चुका है. बेहतर कनेक्टिविटी, लग्ज़री होटल ब्रांड्स और स्टार पावर ने इसे नई पहचान दी है.




