Begin typing your search...

कौन थी पार्ट-टाइम यूट्यूबर बोनू कोमाली? कुवैत में मां को आखिरी मैसेज कर की आत्महत्या; सामने आई वजह

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में 21 वर्षीय छात्रा और पार्ट-टाइम यूट्यूबर बोनू कोमाली अपने किराए के घर में मृत पाई गई. मां को भावुक मैसेज भेजने के बाद उसने कथित तौर पर फांसी लगा ली, पुलिस संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है.

hyderabad bonu komali suicide case student youtuber death news
X
( Image Source:  X: @HateDetectors )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय4 Mins Read

Updated on: 26 Feb 2026 1:48 PM IST

भावनात्मक खालीपन आज के समय पर इस स्तर पर बढ़ गया है कि उससे निकलने से पहले आत्महत्या का रास्ता चुनना पड़ रहा है. यह बात सिर्फ एक मामले को देखते हुए नहीं कही जा रही है. ऐसे तमाम मामलें सामने आए है जहां कुछ युवा अपनी परेशान मानसिक परिस्थिति से निकलने से पहले आत्महत्या की ओर बढ़ रहे है. जो दिन पर दिन अपने आप में एक बड़ा सवाल बनता जा रहा है. अब एक और आत्महत्या का मामला सामने आ गया है. जहां एक 21 साल की युवा ने खुद की जिंदगी खत्म कर ली.

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक बहुत ही दुखद घटना हुई है. यहां 21 साल की एक युवती बोनू कोमाली अपने किराए के घर में मृत पाई गई. पुलिस के मुताबिक, सोमवार की रात 1:34 बजे उसने कुवैत में नौकरी करने वाली अपनी मां बी. सत्या वरलक्ष्मी को एक मैसेज भेजा. मैसेज में लिखा था, 'मम्मी, मैं आपसे बहुत-बहुत प्यार करती हूं. अपना और छोटे भाई का ख्याल रखना.' यह मैसेज देखकर मां को बहुत चिंता हुई. उन्होंने बार-बार बेटी को फोन किया, लेकिन फोन बंद मिला. जब कोई जवाब नहीं आया तो मां ने कोमाली की एक दोस्त को सूचना दी.

साड़ी से लटका मिला शव

दोपहर करीब 3 बजे उसकी दोस्त और कुछ पड़ोसी फ्लैट पर पहुंचे. उन्होंने कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया. आखिरकार पुलिस बुलाई गई और पुलिस ने दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर प्रवेश किया. वहां कोमाली को छत के पंखे से लटका हुआ पाया गया. वह साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर चुकी थी. घटनास्थल पर एक सीढ़ी और साड़ी मिली, जिससे लगता है कि उसने खुद ही यह सब किया.

कौन थी पार्ट-टाइम यूट्यूबर?

बोनू कोमाली एक छात्रा थी और साथ ही पार्ट-टाइम यूट्यूबर भी थी. यह घटना सोमवार को हुई, जिससे सबको बहुत सदमा लगा. कोमाली आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम के विजाग की रहने वाली थी. वह पिछले लगभग 11 महीनों से हैदराबाद में अकेले एक अपार्टमेंट में रह रही थी. वह एक प्राइवेट कॉलेज में बीएससी (BSc) की पढ़ाई कर रही थी. साथ ही वह यूट्यूब पर लाइफस्टाइल, पर्सनल लाइफ और अन्य वीडियो बनाती थी, जिससे वह थोड़ी-बहुत कमाई भी करती थी.

क्या थी आत्महत्या की वजह?

पुलिस अधिकारी सी.एच. वेंकन्ना ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि कोमाली काफी समय से भावनात्मक रूप से परेशान थी. वजह एक पुराना रिश्ता था. वह पिछले तीन साल से एक 27 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर जो खुद भी यूट्यूबर था, के साथ रिलेशनशिप में थी. लेकिन हाल ही में दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया था . कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यह एकतरफा प्यार की वजह से था. पुलिस को यह भी पता चला कि करीब छह महीने पहले कोमाली ने एक बार पहले भी आत्महत्या की कोशिश की थी, लेकिन तब रिश्तेदारों ने उसे बचा लिया था और काउंसलिंग करवाई थी.

पोस्टमार्टम के लिए गया शव

पुलिस ने इस मामले में संदिग्ध मौत का केस दर्ज किया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया जनरल अस्पताल भेज दिया गया है. जांच अभी जारी है. पुलिस उसके फोन के रिकॉर्ड, मैसेज, चैट, डायरी जिसमें उसने अपने दिल की बातें लिखी थीं, दोस्तों और पड़ोसियों के बयान ले रही है. यह सब देखकर पता लगाया जा रहा है कि आखिर क्या-क्या वजहें थीं जिसके कारण उसने यह कदम उठाया. यह घटना बहुत दुखद है. युवा उम्र में पढ़ाई, करियर और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस बनाना मुश्किल होता है. भावनात्मक परेशानी होने पर किसी से बात करना, मदद लेना बहुत जरूरी है. परिवार, दोस्त या हेल्पलाइन से बात करके कई बार ऐसी स्थिति से बचा जा सकता है.

वायरल
अगला लेख