बीच सड़क पत्नी के प्रेमी को गोलियों से भूना, फिर पुलिस के सामने लहराये हथियार; मेरठ में फिल्मी अंदाज में पकड़ा गया आरोपी
मेरठ में दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज हत्या ने पूरे शहर को दहला दिया. पत्नी के कथित प्रेमी सुनील की गोली मारकर हत्या करने वाला आरोपी प्रदीप धीमान आखिरकार पुलिस के सामने फिल्मी अंदाज में पकड़ा गया.
Meerut Husband kills wife boyfriend
उत्तर प्रदेश के मेरठ में दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज हत्या ने पूरे शहर को दहला दिया. पत्नी के कथित प्रेमी सुनील की गोली मारकर हत्या करने वाला आरोपी प्रदीप धीमान आखिरकार पुलिस के सामने फिल्मी अंदाज में पकड़ा गया. बीच सड़क पर वारदात को अंजाम देने के बाद वह दोनों हाथों में हथियार लहराता रहा और घटनास्थल पर हड़कंप मच गया.
हत्या के बाद आरोपी ने एक वीडियो बनाकर अपना जुर्म कबूल किया, जिसके वायरल होते ही पुलिस महकमा सक्रिय हो गया. कई घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने सूझबूझ से काम लेते हुए उसे सरेंडर करने के लिए राजी किया.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल डेढ़ साल पहले आरोपी प्रदीप धीमान की पत्नी सुनील के साथ भाग गई थी. इसके बाद से प्रदीप बदले की आग में जल रहा था और काफी दिनों से सुनील की तलाश में था. जैसे ही प्रदीप को सुनील दिखा उसने भरे बाजार में 3 अलग-अलग बंदूकों से उसको गोलियों से भून डाला. गोली लगते ही सुनील की मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए.
कैसे हुई गिरफ्तारी?
हत्या के बाद प्रदीप धीमान हथियार लहराते हुए खुलेआम घूमता रहा. पुलिस को सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. आरोपी की मानसिक स्थिति को देखते हुए पुलिस ने बल प्रयोग की बजाय बातचीत का रास्ता चुना. काफी देर तक चली बातचीत के बाद आरोपी को आत्मसमर्पण के लिए राजी कर लिया गया. अधिकारियों की मौजूदगी में उसने हथियार डाल दिए और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया.
घटना के बाद आरोपी ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें उसने हत्या की बात स्वीकार की. वीडियो सामने आते ही पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी थी. इसके बाद तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय इनपुट के आधार पर पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ा. मेरठ पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.




