T20 WC 2026: सेमीफाइनल छोड़ों, पाकिस्तान बन सकता है चैंपियन! कहीं भूल तो नहीं गए ये संयोग
जहां एक तरफ पाकिस्तान को अब सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर माना जा रहा है तो वहीं एक ऐसा संयोग फिर से सामने आया है जो सीधा पाकिस्तान को चैंपियन बना रहा है.
Pakistan Team
T20 World Cup 2026, Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान की टीम पर सेमीफाइनल की रेस से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. फिलहाल सुपर-8 के ग्रुप-2 में पाकिस्तान की टीम तीसरे पायदान पर है. अभी तक टीम 2 मैच खेल चुकी है, जिसमें से 1 मैच बारिश के चलते रद्द हो गया था, जबकि दूसरे मैच इंग्लैंड के हाथों सलमान अली की अगुवाई पाकिस्तान टीम को हार का सामना करना पड़ा था.
जहां एक तरफ पाकिस्तान को अब सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर माना जा रहा है तो वहीं एक ऐसा संयोग फिर से सामने आया है जो सीधा पाकिस्तान को चैंपियन बना रहा है. अब हर कोई उस संयोग के बारे में जानना चाहता है. दरअसल जब-जब ऑस्ट्रेलिया की टीम आईसीसी टूर्नामेंट में ग्रुप स्टेज से ही बाहर हुई है तब-तब पाकिस्तान चैंपियन बना है.
कब-कब देखने को मिला ये संयोग?
पहला: वर्ल्ड कप 1992
पहली बार ये नजारा वर्ल्ड कप 1992 में देखने को मिला था. उस वक्त ऑस्ट्रेलिया की टीम ग्रुप स्टेज मुकाबलों में हारकर वर्ल्ड कप से बाहर हो गई थी. वहीं इस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने फाइनल में इंग्लैंड को हराकर पहली बार खिताब अपने नाम किया था.
2. दूसरा: टी20 वर्ल्ड कप 2009
युनुस खान की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2009 में भी यही कहानी देखनो को मिली थी. इस बार भी ऑस्ट्रेलिया की टीम ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई थी और फिर पाकिस्तान ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर खिताब पर कब्जा किया था.
3. तीसरा: चैंपियंस ट्रॉफी 2017
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराकर खिताब पर कब्जा किया था. इस बार भी ऑस्ट्रेलिया की टीम ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ पाई थी.
श्रीलंका के खिलाफ कितनी बड़ी जीत की जरूरत?
ग्रुप-2 न्यूजीलैंड की जीत के बाद पाकिस्तान के लिए अब सेमीफाइनल में जाना थोड़ा मुश्किल लग रहा है, लेकिन अभी भी पाकिस्तान के पास चांस है. जिसका फायदा उठाकर वे सेमीफाइनल में पहुंच सकते हैं. पाकिस्तान को अब अपना आखिरी सुपर-8 का मुकाबला 28 फरवरी को श्रीलंका के साथ खेलना है. श्रीलंका पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ एक बड़ी जीत पाकिस्तान की टूर्नामेंट में वापसी करा सकती है.
अब अगर पाकिस्तान अपने अगले मैच में श्रीलंका को 70 रन या उससे ज्यादा के अंतराल से हरा देती है और फिर इंग्लैंड की टीम न्यूजीलैंड को हरा देती है तो फिर पाक टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, अगर उसका नेट रनरेट कीवी टीम से बेहतर हुआ.




