Begin typing your search...

पढ़ाई का प्रेशर नहीं, बाप की हत्या के पीछे 50 लाख की चोरी थी वजह, Lucknow हत्याकांड में बड़े खुलासे, जानें अपडेट

लखनऊ हत्याकांड में अब नया खुलासा हुआ है. अक्षत ने अपने पिता की हत्या इसलिए नहीं की क्योंकि उसे डॉक्टर बनने के लिए ज़ोर दिया जा रहा था, बल्कि उसने अपने पिता के 50 लाख रुपये चोरी किए थे और इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हुई थी.

Lucknow Murder Update Akshat stole 50 lakh rupees of his father for liquored contract
X
( Image Source:  AI GENERATED IMAGE- SORA )

Lucknow Murder Update: लखनऊ का हत्याकांड काफी सुर्खियों में बना हुआ है. लोगों के मन में सवाल है कि आखिर एक बेटे ने अपने पिता की हत्या क्यों कर दी. इसके बाद आरोपी बेटे ने पिता के शरीर के टुकड़े किए और उन्हें नीले ड्रम में भर दिया.

पहले कयास लगाया जा रहा था कि ये मामला इसलिए पेश आया क्योंकि आरोपी अक्षत चाहता था कि वह बिज़नेस करे, वहीं उसके पिता चाहते थे कि वह एक डॉक्टर बने. दोनों के बीच मतभेद बहस में बदल गए और फिर आरोपी ने अपने पिता की हत्या कर दी. हालांकि अब इस मामले में नया खुलासा हुआ है. एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षत प्रताप सिंह और उसके पिता मनवेंद्र सिंह के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ था.

पिता और बेटे के बीच क्या हुआ था पैसों को लेकर विवाद?

रिपोर्ट के मुताबिक, पड़ोसी ने बताया कि बहस का कारण यह था कि अक्षत ने पैसे चोरी किए थे ताकि शराब लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए भुगतान कर सके. 19 फरवरी की रात, मनवेंद्र सिंह जब घर लौटे तो उन्होंने पाया कि 50 लाख रुपये गायब थे. जब उन्होंने अपने बेटे अक्षत से यह सवाल किया, तो पता चला कि अक्षत ने यह पैसे शराब के ऑनलाइन लाइसेंस के लिए चुराए थे, जिसकी आवेदन की अंतिम तिथि 23 फरवरी थी.

रिपोर्ट के मुताबिक पड़ोसी ने बताया कि इस पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. गुस्से में मनवेंद्र ने अक्षत को थप्पड़ मारा और राइफल की नोक उसकी ओर कर दी. इसके बाद अक्षत ने प्रतिशोध में सुबह 4 बजे अपने पिता के कमरे में जाकर राइफल उठाई और उन्हें सोते हुए गोली मार दी.

लखनऊ हत्याकांड में क्या अपडेट्स

  • रिपोर्ट के मुताबिक, वह लाश को तीसरी मंजिल से नीचा लाया और फिर मशीन से उसके टुकड़े किए.
  • सूत्रों के अनुसार, उसने पैरों को घुटनों से नीचे काटा, दोनों हाथ काट दिए और सिर धड़ से अलग कर दिया.
  • अक्षत ने कटे हुए हिस्सों को लखनऊ के बाहरी इलाके सदरौना के पास लगभग 21 किलोमीटर दूर फेंक दिया.
  • मृतक का धड़ उसने नीली ड्रम में रखा. 22 फरवरी को जब वह इसे फेंकने जा रहा था, तभी शराब दुकान का अकाउंटेंट उनके घर पहुंच गया, जिससे उसके प्लान को बेकार कर दिया.
  • सूत्रों ने यह भी बताया कि अक्षत ने बदबू को रोकने के लिए कमरे में रूम फ्रेशनर का इस्तेमाल किया था.
  • भयानक घटना की साक्षी अक्षत की बहन रही, जिसे उसने जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया
  • पुलिस का ध्यान भटकाने के लिए अक्षत ने अपने पिता के लिए मिसिंग पर्सन की रिपोर्ट भी दर्ज कराई.
  • हत्या से कुछ दिन पहले भी, अक्षत ने घर से नकदी और गहने चोरी किए और इसके लिए नौकरानी पर आरोप लगाया था.
  • इस पैसों का उसने अपनी गर्लफ्रेड को गिफ्ट दिया था.
  • अक्षत नशे का आदी था, जिससे उसके पिता मानवेंद्र परेशान थे.
UP NEWS
अगला लेख