ITC Mementos में रश्मिका-विजय लेंगे सात फेरे, यहां एक रात का इतना है किराया, उड़ सकती है आपकी सैलरी
Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda अपनी शादी के लिए उदयपुर के लग्जरी रिजॉर्ट ITC Mementos Ekaaya Udaipur को चुन चुके हैं. अरावली की पहाड़ियों के बीच बसे इस शाही ठिकाने में एक रात रुकने का किराया ही हजारों से शुरू होकर लाखों तक पहुंच जाता है.
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. यह कपल कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन दोनों में से किसी ने आज तक अपने रिलेशनशिप को लेकर ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है और अब सीधा शादी की खबरों ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है.
यह क्यूट कपल उदयपुर से करीब 25 किलोमीटर दूर अरावली पहाड़ियों के बीच बसे लग्जरी रिजॉर्ट ITC Mementos Ekaaya उदयपुर में सात फेरे लेंगे. झीलों और किलों की भीड़ से दूर, यह प्रॉपर्टी प्राइवेट और रॉयल वेडिंग के लिए जानी जाती है, लेकिन यहां एक रात रहने में आपकी महीने भर की सैलरी जा सकती है. चलिए जानते हैं कितना है यहां एक रात का किराया.
एक रात ठहरने का किराया कितना?
अगर आप सोच रहे हैं कि जहां रश्मिका-विजय शादी कर रहे हैं, वहां ठहरने का खर्च कितना होगा, तो जान लीजिए यह जगह लग्जरी के नए मायने तय करती है.
- वैली व्यू वीला की कीमत लगभग 28,399 से 28,666 रुपये के बीच है.
- इसके अलावा, लेक व्यू वीला भी है, जहां एक दिन रूकने के लिए आपको 30,799 से 31,088 रुपये तक देने होंगे. इसमें आपको झील के साथ-साथ मॉर्डन सर्विस मिलेंगी.
- प्रीमियम विला थोड़ा ज्यादा प्रीमियम एक्सपीरियंस के लिए है, जिसकी कीमत ₹34,799 से ₹35,126 रुपये के बीच है.
- अगर आप अरावली सुइट में रहना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको ₹57,199 से ₹71,499 तक खर्च करने होंगे, जो स्पेशियस अरेंजमेंट और शानदार इंटीरियर के साथ आती है.
- मेमेंटोस सुइट में और भी अधिक लक्ज़री एक्सपीरियंस मिलता है. इसलिए यह सबसे महंगा है. यहां एक रात के लिए आपको ₹73,199 से ₹91,499 तक देने होंगे.
- प्रेजिडेंशियल और ग्रैंड प्रेजिडेंशियल सुइट की कीमतें रिक्वेस्ट पर बताई जाती हैं; ये सुइट्स बेहद आलीशान होते हैं और इनमें प्राइवेट टेम्परेचर-कंट्रोल्ड पूल, जकुज़ी और शानदार इंटीरियर जैसी एक्सक्लूसिव सर्विस दी जाती हैं.
कितना बड़ा है विला?
करीब 117 विला वाले इस रिजॉर्ट में हरी-भरी लॉन्स, शांत झीलें और खुला नैचुरल एनवायरमेंट है. यहां का वेलनेस सेंटर और रॉयल स्पा मेहमानों को प्राचीन भारतीय थेरेपी और रिलैक्सिंग ट्रीटमेंट्स का एक्सपीरियंस देता है. इंफिनिटी पूल और लाउंज पूल उन लोगों के लिए खास अट्रैक्शन हैं, जो पहाड़ियों के बीच सुकून के पल बिताना चाहते हैं.
कैसी होती है खाने-पीने की अरेंजमेंट?
इस प्रॉपर्टी में कई फाइन-डाइनिंग रेस्टोरेंट हैं, जहां भारतीय से लेकर इंटरनेशनल फ्लेवर तक सब कुछ मिलता है. वेज डिशेज से लेकर कबाब और खास कॉकटेल तक, यहां का मेन्यू हर टेस्ट को संतुष्ट करता है. साथ ही, एडवांस मशीनों से लैस फिटनेस सेंटर भी मौजूद है, जहां से पहाड़ियों का खूबसूरत नज़ारा दिखाई देता है.
क्यों है यह डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए परफेक्ट?
नीला आसमान, हरियाली से ढकी अरावली की पहाड़ियां और रॉयल सेटअप- इन सबके बीच शादी करना किसी फेयरीटेल से कम नहीं. यही वजह है कि रश्मिका और विजय ने अपने खास दिन के लिए इस जगह को चुना है. अब फैंस को इंतजार है उस शाही शादी की झलक का, जो उदयपुर की वादियों में होने वाली है.




