एक बिलियन डॉलर और Biwi No.1, इस देश के आर्मी चीफ ने की तुर्की से अनोखी डिमांड, पूरी न होने पर दूतावास बंद करने की धमकी
युगांडा आर्मी चीफ मुहूज़ी ने तुर्की से 1 बिलियन डॉलर और ‘सबसे खूबसूरत महिला’ की मांग की, 30 दिन की धमकी से बढ़ा कूटनीतिक तनाव.
अफ्रीका की राजनीति और कूटनीति में उस वक्त हलचल मच गई जब Muhoozi Kainerugaba ने एक ऐसा बयान दे दिया, जिसने दुनिया को चौंका दिया. युगांडा के सेना प्रमुख ने खुलेआम Turkey से 1 बिलियन डॉलर और 'सबसे खूबसूरत महिला' को अपनी पत्नी बनाने की मांग कर डाली.
यह बयान सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसके साथ उन्होंने 30 दिन की डेडलाइन और कड़े कूटनीतिक परिणामों की धमकी भी दे दी. अब सवाल उठ रहा है कि क्या यह सिर्फ मजाक है या एक गंभीर राजनीतिक संदेश?
तुर्की से इतनी बड़ी मांग क्यों?
दरअसल, Muhoozi Kainerugaba ने अपने X (Twitter) पोस्ट में आरोप लगाया कि Turkey ने Somalia में इंफ्रास्ट्रक्चर, बंदरगाह और एयरपोर्ट प्रोजेक्ट्स से भारी मुनाफा कमाया है, जबकि Uganda पिछले 20 सालों से वहां सुरक्षा देने का काम कर रहा है. उन्होंने इस आधार पर 1 बिलियन डॉलर को 'security dividend' बताया और लिखा कि 'तुर्की से मिलने वाले 1 अरब डॉलर के अलावा, मैं उस देश की सबसे खूबसूरत महिला को अपनी पत्नी के रूप में चाहता हूं!'
अगर तुर्की ने बात नहीं मानी तो क्या होगा?
जनरल ने साफ चेतावनी दी कि अगर 30 दिनों के अंदर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो युगांडा कड़े कदम उठाएगा. इनमें शामिल हैं-
- कंपाला में तुर्की दूतावास बंद करना
- Turkish Airlines पर युगांडा के एयरस्पेस में प्रतिबंध
- दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंध खत्म करना
उन्होंने लिखा कि 'तुर्की के लिए यह बहुत सीधा सौदा है… या तो वे हमें भुगतान करें, या मैं यहां उनका दूतावास बंद कर दूं.'
क्या यह पहली बार है जब ऐसा बयान आया?
यह पहली बार नहीं है जब Muhoozi Kainerugaba ने इस तरह के विवादित बयान दिए हों. 2022 में उन्होंने Giorgia Meloni से शादी के लिए 100 गायों का ऑफर दिया था. साथ ही उन्होंने धमकी दी थी कि 'अगर रोमन हमारे गायों को ठुकराते हैं, तो इसका मतलब है कि हमें रोम पर कब्जा करना होगा.' इसी साल उन्होंने Nairobi पर कब्जा करने की धमकी भी दी थी. इन बयानों के चलते उनके पिता और युगांडा के राष्ट्रपति Yoweri Museveni को माफी तक मांगनी पड़ी थी.
सोशल मीडिया पर बयान या सरकारी नीति?
सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या ये बयान सिर्फ जनरल की निजी राय है या फिर युगांडा सरकार की आधिकारिक नीति? अभी तक न तो Turkey और न ही Mogadishu की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया आई है. वहीं युगांडा सरकार ने भी इस पर स्पष्ट रुख नहीं लिया है.
इजराइल को लेकर भी दिया बड़ा बयान?
इसी बीच जनरल ने Israel को लेकर भी बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि 'मैं पवित्र भूमि की रक्षा के लिए इज़राइल में 1 लाख युगांडा के सैनिक तैनात करने के लिए तैयार हूं.' इस बयान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक और नई बहस छेड़ दी है.
क्या बन सकता है बड़ा कूटनीतिक संकट?
जनरल के इस बयान ने साफ कर दिया है कि उनकी 'Twitter diplomacy' अब सिर्फ मजाक नहीं रह गई, बल्कि यह अंतरराष्ट्रीय संबंधों को प्रभावित कर सकती है. अगर तुर्की ने इस पर सख्त रुख अपनाया, तो दोनों देशों के रिश्ते गंभीर संकट में आ सकते हैं.
Muhoozi Kainerugaba कौन?
Muhoozi Kainerugaba युगांडा के एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और देश के वर्तमान चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेस (CDF) हैं. वे Yoweri Museveni के बेटे हैं, जो लंबे समय से युगांडा के राष्ट्रपति रहे हैं. मुहूज़ी को अक्सर उनके पिता का संभावित राजनीतिक उत्तराधिकारी भी माना जाता है.
उन्होंने सैन्य प्रशिक्षण United States और United Kingdom में लिया है और युगांडा की सेना में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है. सोमालिया में शांति मिशन के दौरान भी उनकी भूमिका अहम रही है. हालांकि, वे अपने विवादित और अजीब बयानों के कारण अक्सर चर्चा में रहते हैं, खासकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) पर. उनके कई बयान कूटनीतिक विवाद भी खड़े कर चुके हैं. इसके बावजूद, युगांडा की राजनीति और सेना में उनका प्रभाव काफी मजबूत माना जाता है.




