Begin typing your search...

क्या सच में Orry ने Taylor Swift को फोटो के लिए कहा ‘NO’? वायरल वीडियो से इंटरनेट पर मचा हंगामा

हाल ही में Orry ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया. क्लिप में वह पॉप सुपरस्टार Taylor Swift के साथ नजर आते हैं और उनके साथ फोटो क्लिक करने के लिए मना कर देते हैं.

Orry
X
( Image Source:  instagram-@orry )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 26 Feb 2026 2:01 PM IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है, जिसमें Orry पॉप स्टार Taylor Swift को फोटो क्लिक करने से ‘NO’ कहते नजर आते हैं. जैसे ही यह क्लिप सामने आई, इंटरनेट पर मीम्स और रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई.

लोगों को यकीन ही नहीं हुआ कि कोई शख्स टेलर स्विफ्ट जैसी ग्लोबल स्टार को इस अंदाज में मना कर सकता है. लेकिन क्या वाकई यह हॉलीवुड की ग्लोबल आइकन थीं? या फिर कहानी में कोई ट्विस्ट छिपा है? आइए जानते हैं इस वायरल वीडियो का सच क्या है.

लॉबी क्या सच में टेलर को फोटो के लिए कहा नो?

ओरी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जो किसी किसी लग्ज़री होटल की लॉबी जैसा लग रहा है. जहां टेलर स्विफ्ट लॉबी में खड़ी होकर अपना फोन चला रही होती हैं. इस दौरान ओरी उनसे कहते हैं कि 'जब मैं यहां से निकलूं, तो क्या आप मुझसे मेरी फोटो क्लिक करने के लिए पूछ सकती हैं.? इस पर टेलर हां कर देती हैं और जैसे ही ओरी दोबारा से आते हैं और टेलर उनसे फोटो क्लिक के लिए कहती हैं, तो वह सीधा मना कर देते हैं.'

फैंस के कैसे रहे रिएक्शन?

इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. किसी ने लिखा, “टेलर को टेलर जैसा ट्रीट किया!” तो किसी ने मजाक में कहा, “ओरी ने टेलर को रिजेक्ट कर दिया, अब मैं आराम से मर सकता हूं.” एक यूजर ने इसे “सबसे अनएक्सपेक्टेड कोलैब” बता दिया. कुल मिलाकर, वीडियो ने सोशल मीडिया पर एंटरटेनमेंट का फुल डोज़ दे दिया.

क्या सच में वीडियो में है टेलर स्विफ्ट

कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स ने दावा किया कि वीडियो में दिख रही लड़की असल में टेलर स्विफ्ट नहीं, बल्कि कंटेंट क्रिएटर itsjustashley13 हैं, जो अपने लुक और स्टाइल से टेलर जैसी दिखती हैं. यानी यह पूरा सीन एक मजेदार स्किट था, जिसने इंटरनेट को कुछ मिनटों के लिए जरूर कन्फ्यूज कर दिया.

अगला लेख