रिंकू सिंह के पिता का हुआ निधन, T20 WC 2026 के बीच क्रिकेटर पर टूटा दुखों का पहाड़
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट गया है. रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया है. लंबे समय से रिंकू के पिता कैंसर से जूझ रहे थे.
Rinku Singh father
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट गया है. रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया है. लंबे समय से रिंकू के पिता कैंसर से जूझ रहे थे. उनके पिता को ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में कुछ दिनों पहले भर्ती कराया गया था. जिसके चलते रिंकू को जिम्बाब्वे मैच से पहले ग्रेटर नोएडा आना पड़ा था.
उनके पिता खचंद्र सिंह को मैकेनिकल वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था. उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी और डॉक्टरों की विशेष टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही थी. लिवर कैंसर के चौथे चरण से जूझ रहे खचंद्र सिंह की हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी.
लिवर कैंसर की चौथी स्टेज पर थे रिंकू के पिता
जानकारी के अनुसार, खचंद्र सिंह को लिवर कैंसर के चौथे चरण में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत इतनी गंभीर थी कि उन्हें मैकेनिकल वेंटिलेटर पर रखा गया और लगातार रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी दी जा रही थी. डॉक्टरों की टीम हर पल उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए थी.
हालत की गंभीरता को देखते हुए विशेषज्ञों की निगरानी में इलाज जारी था, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हो पा रहा था. नोएडा स्थित यथार्थ अस्पताल में खचंद्र सिंह का इलाज चल रहा था.
रिंकू की सफलता में पिता का हाथ
रिंकू सिंह की सफलता की कहानी जितनी प्रेरणादायक है, उतनी ही संघर्षों से भरी भी है. उनके पिता खचंद्र सिंह ने आर्थिक तंगी और सीमित संसाधनों के बावजूद अपने बेटे के क्रिकेटर बनने के सपने को टूटने नहीं दिया. परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए उन्होंने दिन-रात मेहनत की और हर हाल में रिंकू का साथ निभाया. खचंद्र सिंह अलीगढ़ की एक स्थानीय गैस एजेंसी में काम करते थे. उनका रोजमर्रा का काम घर-घर जाकर गैस सिलेंडर की डिलीवरी करना था.




