Begin typing your search...

17 छक्के, 17 चौके! जिम्बाब्वे पर कहर बनकर टूटे अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या; भारत ने ध्वस्त किए कई बड़े रिकॉर्ड

भारत ने ICC Men's T20 World Cup 2026 में रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए जिम्बाब्वे के खिलाफ 256/4 का विशाल स्कोर खड़ा किया. इस पारी में भारत ने 17 छक्के लगाए, जो वर्ल्ड कप इतिहास में उसके संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा छक्के हैं.

photo of tilak varma abhishek sharma and hardik pandya
X

जिम्बाब्वे के खिलाफ शॉट लगाते अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और तिलक वर्मा

( Image Source:  BCCI )

India vs Zimbabwe Super-8 Match Records: 17 छक्के और 17 चौके... चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारत के बल्लेबाजों ने जो तांडव मचाया, उसकी उम्मीद शायद ही जिम्बाब्वे को थी. 'शर्मा जी का बेटा' फॉर्म में आया तो 'कूंग फू' पांड्या का तहलका भी देखने को मिला. 'छोटा पैकेट बड़ा धमाका' देखने को मिला तो 'वर्मा जी के बेटे' ने भी तूफानी पारी खेलकर फॉर्म में लौटने का संकेत दे दिया... टी-20 वर्ल्ड कप के 'करो या मरो' के सुपर-8 मैच में चौकों और छक्कों की जमकर सुनामी देखने को मिली...

भारतीय बल्लेबाजों ने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की जो धुनाई की, उसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि भारत ने 2007 के बाद अपना सबसे बड़ा टी-20 वर्ल्ड कप स्कोर बनाया. महज 5 रन से श्रीलंका का सबसे बड़ा वर्ल्ड कप टोटल का रिकॉर्ड टूटने से बचा.

भारत और जिम्बाब्वे के मैच में क्या-क्या रिकॉर्ड बने?

  • भारत ने ICC Men's T20 World Cup में अपनी बल्लेबाज़ी का दम दिखाते हुए इस पारी में 17 छक्के लगाए, जो टूर्नामेंट के इतिहास में टीम के संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा छक्के हैं. इससे पहले भारत ने 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ग्रोस आइलेट में 15 छक्के लगाए थे.
  • इस वर्ल्ड कप में अब तक भारत 63 छक्के जड़ चुका है, जो किसी एक संस्करण में उसका सबसे बड़ा आंकड़ा है. इससे पहले 2024 में भारत ने 61 छक्के लगाए थे. इस एडिशन में टीमों में केवल West Indies cricket team ही 66 छक्कों के साथ भारत से आगे है.
  • भारत की बल्लेबाज़ी की गहराई का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि इस मैच में टीम के सभी छह बल्लेबाज़ों ने 150+ स्ट्राइक रेट से रन बनाए. टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि किसी टीम के छह या उससे अधिक बल्लेबाज़ों ने 20+ रन बनाते हुए 150 से ज्यादा स्ट्राइक रेट बनाए रखा हो.
  • आज भारत की पारी में केवल 26 डॉट बॉल्स रहीं, जो 20 ओवर की पूरी पारी में संयुक्त रूप से सबसे कम डॉट बॉल्स का रिकॉर्ड है. इससे पहले South Africa national cricket team ने 2016 में वानखेड़े में England cricket team के खिलाफ 26 डॉट बॉल खेली थीं.
  • इस पारी में भारतीय बल्लेबाज़ों ने 128 किमी/घंटा से कम रफ्तार वाली गेंदों पर 30 गेंदों में 93 रन (RR 18.60) बनाए और 3 विकेट गंवाए. वहीं 128+ किमी/घंटा की तेज़ गेंदों पर 55 गेंदों में 97 रन (RR 10.58) बने और कोई विकेट नहीं गिरा.

अभिषेक शर्मा ने क्या कहा?

मैच के बाद Abhishek Sharma ने कहा कि टीम के लिए योगदान देना हमेशा खास होता है और वह लंबे समय से इस मौके का इंतजार कर रहे थे. उन्होंने बताया कि शुरुआत में वह क्रीज़ पर समय बिताना चाहते थे क्योंकि पूरे टूर्नामेंट में उन्हें ज्यादा गेंदें खेलने का मौका नहीं मिला था. टीम ने लगातार उनका हौसला बढ़ाया और विश्वास दिलाया कि उनका समय जरूर आएगा. उन्होंने कहा कि बल्लेबाज़ी यूनिट की योजना साफ थी- अगर सेट हो जाओ तो खुलकर खेलो और खुद को एक्सप्रेस करो, और उसी रणनीति के साथ टीम ने पूरे साल खेला है.

T20 World Cup के Highest Team Totals

  • 260/6 — Sri Lanka vs Kenya, Johannesburg 2007
  • 256/4 — India vs Zimbabwe, Chennai 2026
  • 254/6 — West Indies vs Zimbabwe, Wankhede 2026
  • 235/5 — Ireland cricket team vs Oman, Colombo 2026
  • 230/8 — England vs South Africa, Wankhede 2016
  • 229/4 — South Africa vs England, Wankhede 2016

भारत की ओर से किस बल्लेबाज ने कितने रन बनाए?

  • भारत की ओर से संजू सैमसन ने 15 गेंद में 2 छक्के और 1 चौके की मदद से 160 की स्ट्राइक रेट के साथ 24 रन बनाए. वहीं, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंद में 183.33 की स्ट्राइक रेट के साथ 4 छक्के और 4 चौके जड़ते हुए 55 रन बनाए.
  • इसके अलावा, ईशान किशन ने 158.33 की स्ट्राइक रेट के साथ 24 गेंद में 1 छक्का और 4 चौके की मदद से 38 रन बनाए.
  • कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 253.85 की स्ट्राइक रेट के साथ 13 गेंद में 2 छक्के और 3 चौके जड़ते हुए 33 रन ठोक डाले.
  • हार्दिक पांड्या 23 गेंद में 4 छक्के और 2 चौके लगाते हुए 217.39 की स्ट्राइक रेट के साथ नाबाद 50 रन बनाए.
  • उनके साथ तिलक वर्मा भी 16 गेंद में 275 की स्ट्राइक रेट के साथ 44 रन बनाकर नाबाद रहे. इस दौरान उन्होंने 4 छक्के और 3 चौके जड़े.
टी-20 वर्ल्‍ड कपक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख