Begin typing your search...

Giant Killer से बचकर रहना! जिम्बाब्वे को हलके में लेने की भूल नहीं करेगी टीम इंडिया, तीन बार मिल चुकी है हार

X
T20 World Cup 2026 India vs Zimbabwe | Super 8 match | T20 India vs Zimbabwe head to head match

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में 26 फरवरी को भारत का मुकाबला जिम्बाब्वे से होने जा रहा है. यह मैच भारत के लिए 'करो या मरो' जैसा है. सेमीफाइनल की उम्मीद जिंदा रखने के लिए भारत को सिर्फ जीत नहीं, बल्कि बड़े अंतर से जीत चाहिए ताकि नेट रन रेट सुधर सके. इतिहास में जिम्बाब्वे तीन बार भारत को टी20 में चौंका चुका है. इस वर्ल्ड कप में भी वह ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हरा चुका है. ऐसे में भारत को Giant Killer से सावधान रहना होगा.