सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान एक ऐसा घटनाक्रम सामने आया, जिसने अदालत में मौजूद सभी लोगों को हैरान कर दिया. एक याचिकाकर्ता ने न सिर्फ जजों को 'न्यायिक सेवक' कहकर संबोधित किया, बल्कि कथित तौर पर उन्हें आदेश देने की कोशिश की और भारत के मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का भी इस्तेमाल किया. कोर्ट रूम में कागज उछाले जाने के बाद सुरक्षाकर्मियों को हस्तक्षेप करना पड़ा, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि इतने गंभीर व्यवहार के बावजूद सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता के खिलाफ न तो अवमानना की कार्रवाई शुरू की और न ही कोई अन्य दंडात्मक कदम उठाया. आखिर अदालत ने ऐसा फैसला क्यों लिया और क्या था पूरा मामला, आइए जानते हैं.