Begin typing your search...

100 करोड़ खर्च कर लग्जरी विला बनवा रहे आमिर खान, नई पत्नी गौरी रहेंगी साथ, पहली और दूसरी पत्नी के लिए भी होगा अपार्टमेंट

आमिर और गौरी ने बीती 5 जुलाई को शादी की थी. इस फंक्शन में कुछ चुनिंदा मेहमान ही शामिल हुए थे. इस प्राइवेट शादी में उनकी पहली शादियों से हुए बच्चे भी आए थे.आमिर के बेटे आजाद राव खान और गौरी के बेटे क्विन ने रिंग बेयरर का काम किया था. इस शादी में आमिर की दोनों पत्नियां किरण और रीना भी आईं थीं.

100 करोड़ खर्च कर लग्जरी विला बनवा रहे आमिर खान, नई पत्नी गौरी रहेंगी साथ, पहली और दूसरी पत्नी के लिए भी होगा अपार्टमेंट
X
( Image Source:  @gauri_spratt )

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान जल्द ही मुंबई के पाली हिल में एक आलीशान बंगला बनाएंगे. एक बार इस प्रोजोक्ट के पूरा होने पर पूरा परिवार एक साथ रहेगा. फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, आमिर ने अपने इस सपने को पूरा करने के लिए कुछ कदम उठाये हैं. उन्होंने इसके लिए 100 करोड़ रुपये खर्च किए़ हैं. इसके साथ ही एक अलग से अपार्टमेंट बनाया जाएगा जहां पर किरण राव और उनका बेटा आजाद रहेंगे. दरअसलस किरण आमिर खान की दूसरी पत्नी हैं और एक फिल्ममेकर भी हैं.

रिपोर्ट के अनुसार आमिर ने घर में एक ऐसी जगह भी बनवाई है जहां पर पूरा परिवार मिलकर अपने फंक्शन करा सकता है. इस फ्लोर पर अलग से अपने बेट जुनैद खान के लिए एक फ्लोर बनवाया है. ऐसा कहा जा रहा है कि आमिर दो फ्लोर अपने पास रखेंगे जिसमें उनकी नई पत्नी गौरी और उनका बेटा क्विन रहेंगें. आपको बता दें कि क्विन गौरी की पहली शादी से उनका बेटा है.

इसके साथ ही आमिर इस इंतजाम में भी लगे हैं कि उनकी मां जीनत, बहनें निखत और फरहत भी सेम बिल्डिंग में रहें. जब तक यह मकान बन रहा है तब तक आमिर खान अपार्टमेंट में ही रहेंगे. एक बार यह प्रोजेक्ट पूरा हो जाए तो पूरा परिवार साथ-साथ रहेगा.

5 जुलाई को हुई थी शादी

दरअसल आमिर और गौरी ने बीती 5 जुलाई को शादी की थी जिसमें कुछ चुनिंदा मेहमान ही शामिल हुए थे. इस प्राइवेट शादी में उनकी पहली शादियों से हुए बच्चे भी शामिल हुए थे.आमिर के बेटे आजाद राव खान और गौरी के बेटे क्विन ने रिंग बेयरर का काम किया था. यह आमिर की तीसरी शादी थी; इससे पहले उनकी शादियां रीना दत्ता और फिल्ममेकर किरण राव से हो चुकी है.

आमिर को अपने करीबी लोगों का मनोरंजन करना बहुत पसंद है. उनकी शानदार दिवाली पार्टियों में अक्सर बड़े क्रिकेटर और फ़िल्ममेकर शामिल होते हैं. वह उन चुनिंदा सेलेब्रिटीज़ में से एक हैं जो भारत के सबसे अमीर व्यक्ति और उनकी बिज़नेसवुमन व समाजसेवी पत्नी के भी करीबी हैं. अपनी प्राइवेट पार्टियों और परिवार के साथ होने वाले कार्यक्रमों के लिए एक पूरा फ़्लोर तैयार करवा रहे हैं.

ऑस्ट्रेलिया पहुंचे हनीमून मनाने

उल्लेखनीय है कि आमिर अपनी नई पत्नी के साथ ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गए हैं. वह मेलबर्न पहुंचे हैं, लेकिन उन्होंने वहां फैमिली वेकेशन मनाने का प्लान भी बनाया है. इस ट्रिप का मकसद है कि दोनों बच्चों को एक-दूसरे के साथ समय बिताने का मौका मिले और आमिर को क्विन के साथ भी अच्छा समय बिताने सके.

छुट्टियों के बाद आमिर खान इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2026 में शामिल होंगे इस फेस्टिवल में उन्हें फिल्म 'सितारे जमीन पर' में के लिए बेस्ट एक्टर कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है. इस अवॉर्ड के लिए आमिर के मुकाबले में अहान पांडे, रणवीर सिंह, ऋषभ शेट्टी और संजय मिश्रा जैसे सितारे हैं.

यह भी पढ़ें-कौन हैं पंड्या स्टोर वाले एक्टर रोहित चंदेल, 16 साल की लड़की को परेशान करने का आरोप, POCSO के तहत FIR, अब हुए अरेस्ट

अगला लेख