ENG vs IND 5th T20I में समय पर क्यों नहीं हो पाया टॉस? वजह जान चौंक जाएंगे आप
ENG vs IND 5th T20I में समय पर टॉस नहीं हो पाया. इसकी वजह निकलकर जो सामने आई है, वह हैरान कर देने वाली है.
ENG vs IND 5th T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच आज साउथैम्पटन में पांचवां व आखिरी टी-20 मैच खेला जाएगा. टॉस 6:30 बजे होना था, लेकिन नहीं हो पाया. इसके पीछे की वजह जो सामने आ रही है, वह हैरान कर देने वाली है.
अभी तक आप भारत में ट्रैफिक की समस्या से जूझ रहे थे, लेकिन क्या इंग्लैंड में भी ट्रैफिक की ज्यादा समस्या है. यह सवाल इसलिए क्योंकि भारतीय टीम समय पर टॉस के लिए इसलिए नहीं पहुंच पाई, क्योंकि वह ट्रैफिक में फंस गई थी.
अब कब होगा टॉस?
मिल रही जानकारी के मुताबिक, अब टॉस 7 बजकर 15 मिनट पर होगा. वहीं, मैच 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा.
क्या भारत की प्लेइंग 11 में किया गया बदलाव?
भारत की प्लेइंग 11 में बदलाव होने की उम्मीद हैं. सूर्यांश शेडगे को वॉर्म अप करते हुए देखा गया है, जिससे उम्मीद है कि वे खेल सकते हैं. वहीं, संजू सैमसन के भी खेलने की उम्मीद जताई जा रही है.
अब तक कैसी रही है ENG Vs IND T20I Series?
भारत के लिए यह सीरीज सिर्फ और सिर्फ निराशा लेकर आई है. भारत चारों मैच गंवा चुकी है. उसके सामने अब क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा है. अगर वह आज का मैच हारती है तो यह लगातार दूसरा क्लीन स्वीप होगा. आयरलैंड के खिलाफ भी भारतीय टीम को क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था.
भारत की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा.




