IND vs PAK: पाकिस्तान की हार से पहले ही मुंह छिपाकर भागे मोहसिन नकवी! सोशल पर वीडियो वायरल
T20 World Cup 2026 में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को एकबार फिर से करारी शिकस्त दी. मैच को देखने PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी भी पहुंचे थे, लेकिन पाकिस्तान को हारता देख नकवी मैच बीच में छोड़कर भाग गए थे.
IND vs PAK mohsin naqvi
T20 World Cup 2026, IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के महामुकाबले का इंतजार क्रिकेट प्रेमी लंबे समय से कर रहे थे. मैच हुआ और एकबार फिर से वहीं नतीजा निकलकर आया जो सालों से आईसीसी इवेंट में देखने को मिल रहा है. टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को पाकिस्तान को 61 रनों से करारी शिकस्त दी.
इस हाई-वोल्टेज मैच को देखने के लिए मोहसिन नकवी भी स्टेडियम पहुंचे थे. लेकिन जब उन्होंने देखा कि पाकिस्तान को एकबार फिर से हार सामना करना पड़ेगा वो पूरा मैच देखे बिना ही स्टेडियम छोड़कर भाग गए. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
क्यों भागते पाए मोहसिन नकवी?
इस मैच में पाकिस्तान की टीम के सामने भारत ने जीत के लिए 176 रनों का लक्ष्य रखा था. लेकिन शुरुआत में ही हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह ने पाकिस्तान को 3 बड़े झटके देकर बैकफुट पर धकेल दिया था. इसके बाद से पाकिस्तान की टीम उभर नहीं पाई. टीम इंडिया ने जल्द ही मैच पर पूरी तरह से शिकंजा कस लिया था.
धीरे-धीर पाकिस्तान के हाथों से मैच को फिसलता देख पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को चेयरमैन मोहसिन नकवी पूरा मैच देखे बिना आर प्रेमादासा स्टेडियम से भागते नजर आए. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है.
क्या सुपर-8 से बाहर हो गया पाकिस्तान?
भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान ने अपने दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की थी. लेकिन टीम इंडिया के हाथों मिली हार के बाद अब पाकिस्तान के ऊपर सुपर-8 की रेस से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है.
अब पाकिस्तान की निगाहें अपने अगले मैच पर टिकी हैं, जहां उसका सामना नामीबिया क्रिकेट टीम से होगा. अगर इस मुकाबले में भी पाकिस्तान को हार मिलती है, तो उसका सफर ग्रुप स्टेज में ही समाप्त हो सकता है.





