1.3 लाख की गुलपोश साड़ी, 18.5 लाख का महारानी नेकलेस; Kiara Advani ने NMACC इवेंट में लूटी महफिल
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने NMACC की तीसरी एनिवर्सरी में स्टाइलिश एंट्री कर सुर्खियां बटोरीं. 1.3 लाख की साड़ी और 18.5 लाख के नेकलेस में कियारा का लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) ने 3 अप्रैल 2026 को मुंबई में एक खास इवेंट में शिरकत की. यह इवेंट नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (एनएमएसीसी) की तीसरी एनिवर्सरी का था. इस इवेंट में दोनों ने गुलाबी कार्पेट को अपना निजी रैंप बना लिया. सभी की नजरें कियारा आडवाणी पर ही टिकी हुई थीं. एक बच्ची की मां बनने के बाद यह उनकी सबसे ज्यादा चर्चित और खास पब्लिक अपीयरेंस में से एक थी. कियारा और सिद्धार्थ ने जुलाई 2025 में अपनी पहली बेटी सारायाह का स्वागत किया था. दोनों के चेहरे पर नए माता-पिता होने की खुशी साफ दिख रही थी. उनके इस अट्रैक्टिव लुक की फैंस लगातार बातें कर रहे हैं.
कियारा का खूबसूरत लुक
कियारा आडवाणी पिंक कलर की बेहद खूबसूरत साड़ी में दिख रही थीं. उन्होंने हाउस ऑफ मसाबा की ₹1,30,000 की साड़ी पहनी थी. यह साड़ी ट्रेडिशनल इंडियन क्राफ्ट्समैनशिप और मॉडर्न स्टाइल में तैयार हुई है. साड़ी सॉफ्ट सिल्क क्रेप की बनी थी. लाइट पिंक कलर के फेब्रिक पर बारीक सुनहरी बूटियां बनाई गई थीं, जो बहुत सुंदर लग रही थीं. सबसे खास बात इसका पल्लू था. पल्लू पर पिंक और ग्रीन रंग के ऑर्गेंजा के सुंदर पैचवर्क थे और उन पर भारी सुनहरे मोटिफ्स जड़े हुए थे. कियारा ने इस साड़ी को भारी सीक्वेंस और सुनहरी कढ़ाई वाले बस्टियर ब्लाउज के साथ पहना था. ब्लाउज में पतली स्पेगेटी स्ट्रैप्स थीं, जो उनके लुक को बोल्ड और एलिगेंट दोनों बना रही थीं.
कियारा के गहने और बैग
साड़ी के साथ कियारा के गहनों ने भी सबका ध्यान खींचा. उन्होंने मसाबा का एक शानदार नेकलेस पहना था, जिसकी कीमत करीब ₹18.5 लाख बताई जा रही है. यह नेकलेस 18 कैरेट सोने का बना है, जिसमें एंटीक फिनिश है. इसमें फुल-कट डायमंड, रेयर बैरोक मोती जड़े हुए हैं. अपने पूरे लुक को पूरा करने के लिए कियारा ने क्लासिक टैन कलर का छोटा हर्मेस केली मिनी बैग भी लिया था. यह लुक सिर्फ फैशन के लिए नहीं था. बेटी के जन्म के कई महीनों बाद कियारा की इस वापसी को 'वर्किंग मॉम' के रूप में उनके नए सफर की शुरुआत माना जा रहा है. सिद्धार्थ मल्होत्रा भी कियारा के साथ थे. वे सफेद कुर्ता-पायजामा में बहुत आकर्षक लग रहे थे. उन्होंने इसमें एब्स्ट्रैक्ट प्रिंट वाली वेस्ट पहनी थी, जो उनके लुक को और स्टाइलिश बना रही थी.
कियारा आडवाणी का वर्कफ्रंट
कियारा मां बनने के बाद गीतू मोहनदास की टॉक्सिक में नजर आएंगी। इसमें कियारा यश के साथ लीड रोल में हैं. फिल्म में वे नादिया नाम की किरदार निभा रही हैं, जो काफी ग्लैमरस, डार्क और लेयर्ड रोल है. यह फिल्म जून 2026 में रिलीज होने वाली है. कियारा का लुक और रोल दोनों को लेकर काफी हाइप है. वहीं पाइपलाइन में




