Begin typing your search...

पापा मेरी चिंता मत करना! दुबई में फंसी पत्नी-बेटी को लेकर टूटे Ammy Virk, 6 साल की बेटी की बात सुन छलक पड़े आंसू

दुबई में फ्लाइट रद्द होने से एम्मी विर्क की पत्नी और 6 साल की बेटी फंसी हुई हैं। बेटी की मासूम बात सुन एक्टर भावुक हो गए और शांति की प्रार्थना की.

ammy virk wife daughter stuck in dubai uae flight cancelled emotional post
X
( Image Source:  Instagram: ammyvirk )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय3 Mins Read

Updated on: 2 March 2026 8:35 PM IST

पंजाबी एक्टर और सिंगर एम्मी विर्क (Ammy Virk) बहुत इमोशनल हो गए है. उनकी पत्नी और सिर्फ छह साल की छोटी बेटी अभी दुबई (UAE) में फंसी हुई हैं. मध्य पूर्व में चल रहे तनाव और संघर्ष की वजह से वहां की उड़ानें रद्द हो गई हैं, इसलिए वे भारत वापस नहीं आ पा रही हैं. एम्मी ने सोशल मीडिया पर अपना दिल खोलकर लिखा है. वे बताते हैं कि जब भी खबरों में वहां की अशांति की बात आती है, तो उनके लिए वो सिर्फ खबर नहीं रह जाती. वो उनके लिए बहुत व्यक्तिगत और दर्द भरी बात बन जाती है, क्योंकि उनके अपने लोग वहां हैं.

सबसे ज्यादा उन्हें अपनी छोटी बेटी की एक बात ने रुला दिया. चैट करते समय बेटी ने कहा, 'पापा, अगर कुछ डरावना हुआ तो मैं अपने बिस्तर के नीचे छिप जाऊंगी. चिंता मत करना, मैं बहुत बहादुर हूं.' एक छोटे बच्चे से ऐसी बात सुनना किसी भी मां-बाप के लिए दिल तोड़ देने वाला होता है. एम्मी कहते हैं कि बाहर की दुनिया में वे कितने भी मजबूत दिखें, लेकिन घर में वे सिर्फ एक पिता हैं, जो अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर बहुत चिंतित रहते हैं. दूरी की वजह से उनकी परेशानी और बढ़ गई है. हर फोन कॉल और हर खबर उन्हें और ज्यादा घबराहट देती है. फिर भी वे कोशिश कर रहे हैं कि अपने परिवार के सामने शांत और मजबूत बने रहें.

जल्दी से परिवार लौट आए

एम्मी ने अपनी पोस्ट में भगवान पर भरोसा जताया है. वे न सिर्फ अपने परिवार के लिए, बल्कि पूरे इलाके में डर और मुश्किल का सामना कर रहे सभी लोगों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं. उन्होंने वहां के स्थानीय अधिकारियों का भी शुक्रिया अदा किया है. उनका कहना है कि अधिकारी बहुत मेहनत कर रहे हैं ताकि वहां रहने वाले और आने-जाने वाले लोग सुरक्षित रहें. अम्मी ने आशा जताई है कि जल्द ही शांति हो जाए और उनका परिवार बिना किसी डर के घर लौट आए. वे शांति और सबके सुरक्षित रहने की कामना करते हैं.

फंसे कई सेलेब्रिटी

इस मुश्किल वक्त में कई दूसरे भारतीय सेलिब्रिटी भी दुबई या आसपास के इलाकों में फंसे हुए हैं. जैसे बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु, एक्टर विष्णु मांचू, सोनल चौहान, ईशा गुप्ता और कुछ अन्य. उड़ानें रद्द होने और हवाई क्षेत्र में पाबंदी की वजह से वे वापस नहीं आ पा रहे. इंडिगो, अकासा एयर, कतर एयरवेज और एमिरेट्स जैसी कंपनियों ने सुरक्षा के लिए कई उड़ानें रोक दी हैं. विष्णु मांचू की बहन लक्ष्मी मांचू ने भी सोशल मीडिया पर उनके और उनके परिवार के लिए प्रार्थना की पोस्ट की है. उन्होंने लिखा कि जब कोई अपनों में से किसी मुश्किल में हो, तो दर्द अलग ही महसूस होता है.

bollywood
अगला लेख