Dhurandhar 2: The Revenge का ट्रेलर 3 मार्च को नहीं होगा रिलीज, US में एडवांस बुकिंग में 'टॉक्सिक' से 10 गुना आगे
धुरंधर 2: द रिवेंज का ट्रेलर 3 मार्च को रिलीज नहीं होगा, इसकी पुष्टि ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने की है. वहीं US में एडवांस बुकिंग के शुरुआती आंकड़ों में फिल्म ने Toxic को काफी पीछे छोड़ दिया है.
'धुरंधर 2: द रिवेंज' (Dhurandhar 2: The Revenge) की ट्रेलर रिलीज को लेकर सोशल मीडिया पर काफी अफवाहें और कन्फ्यूजन फैला हुआ था. लोग कह रहे थे कि 3 मार्च 2026 ट्रेलर लॉन्च हो जाएगा. लेकिन अब इस बात पर पूरी तरह से विराम लग गया है ये खबरें गलत हैं. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने खुद एक्स हैंडल पर पोस्ट करके साफ-साफ बता दिया कि 3 मार्च को ट्रेलर रिलीज नहीं होगा.
उन्होंने लिखा कि मीडिया में कुछ रिपोर्ट्स घूम रही हैं कि कल ट्रेलर आएगा, लेकिन ये बिल्कुल सच नहीं है. निर्माताओं खासकर जियो स्टूडियोज ने अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है. तरण आदर्श ने खुद जियो स्टूडियोज से बात की और उन्होंने कन्फर्म किया कि जब टीम ट्रेलर रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार हो जाएगी, तभी ऑफिशियल घोषणा करेंगे. तब तक फैंस को सिर्फ प्रोडक्शन हाउस की आधिकारिक अपडेट पर भरोसा करना चाहिए, बाकी अफवाहों पर नहीं.
फिल्म रिलीज में बस दो हफ्ते
फिल्म की रिलीज डेट 19 मार्च 2026 है, यानी अभी सिर्फ दो हफ्ते से भी कम समय बचा है. इसलिए फैंस ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं, डायरेक्टर हैं आदित्य धर. ये धुरंधर की सीक्वल है, जो पिछले पार्ट की तरह स्पाई-एक्शन थ्रिलर होगी। इसमें अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल जैसे बड़े स्टार्स भी हैं. फिल्म हिंदी के साथ-साथ तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज होगी.
टॉक्सिक को दे रही है टक्कर
अब बात करते हैं बॉक्स ऑफिस की खासकर उत्तरी अमेरिका (यूएस) में फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज दिख रहा है. ट्रेड ट्रैकर वेंकी बॉक्स ऑफिस के मुताबिक, 'धुरंधर 2' ने अभी तक एडवांस बुकिंग से लगभग $33,723 (करीब 28-29 लाख रुपये) कमाए हैं। 151 थिएटर्स में 209 शो बुक हुए हैं और 1,953 टिकट बिक चुके हैं. दूसरी तरफ, इसी दिन रिलीज होने वाली यश की फिल्म टॉक्सिक ने अभी सिर्फ $3,665 (करीब 3 लाख रुपये) की एडवांस बिक्री की है.
क्या कहते है आंकड़ें
81 लोकेशन्स पर 122 शो में सिर्फ 189 टिकट बिके हैं यानी अभी के आंकड़ों में 'धुरंधर 2' ने टॉक्सिक से 10 गुना ज्यादा टिकट बेचे हैं. लेकिन ध्यान रखिए ये आंकड़े अभी शुरुआती हैं. रिलीज से 17-18 दिन पहले के हैं. आने वाले दिनों में दोनों फिल्मों के ज्यादा शो और ज्यादा थिएटर्स मिलेंगे. प्रमोशन, ट्रेलर की रिस्पॉन्स, फैंस की प्रतिक्रिया और वर्ड-ऑफ-माउथ से बहुत फर्क पड़ सकता है. अभी भारत में दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग शुरू नहीं हुई है, वो भी जल्द शुरू होगी.




