अनुपमा की आलोचना के बाद Dhurandhar ने ठुकराया अवॉर्ड? THR इंडिया शो में नहीं पहुंची टीम; यूजर्स बोले- सही किया
मेगा ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’ को THR इंडिया के ‘The Honours’ में सम्मान मिला, लेकिन टीम अवॉर्ड लेने नहीं पहुंची. सोशल मीडिया इसे अनुपमा चोपड़ा के पुराने रिव्यू विवाद से जोड़कर साइलेंट प्रोटेस्ट बता रहा है.
एक मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म जो बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा चुकी है उसका नाम है 'धुरंधर' (Dhurandhar). दुनिया भर में 1200 करोड़ से ज्यादा कमाई की, 76 दिनों तक थिएटर्स में चली, और फिर भी जब The Hollywood Reporter India के अवॉर्ड शो में इसे सम्मानित किया गया, तो फिल्म की पूरी टीम डायरेक्टर आदित्य धर, स्टार रणवीर सिंह, और बाकी क्रू वहां पहुंची ही नहीं. यह घटना हाल ही में हुई, और सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है. लोग इसे एक बड़ा मैसेज मान रहे हैं.
The Hollywood Reporter India ने हाल ही में अपना एक खास अवॉर्ड फंक्शन आयोजित किया, जिसका नाम 'The Honours' था. यह मुंबई में हुआ, और इसमें कई फिल्मों और टीमों को सम्मानित किया गया. होस्ट नेहा धूपिया ने जब धुरंधर का नाम लिया, तो उन्होंने इसे 'ब्लॉकबस्टर ऑफ द ईयर' कहा. उन्होंने बताया कि फिल्म ने ग्लोबली 1200 करोड़ से ज्यादा कमाए, थिएटर्स में 76 दिन तक चली, और यह भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ा रिकॉर्ड है.
क्यों नहीं आई 'धुरंधर' की टीम?
लेकिन जब अवार्ड देने का समय आया, तो मंच पर कोई नहीं था. नेहा धूपिया ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'शायद धुरंधर की टीम 'धुरंधर 2' पर काम कर रही होगी, या इतनी बड़ी सफलता के बाद टैक्स रिटर्न भरने में व्यस्त है.' यह सुनकर हॉल में हंसी छा गई, लेकिन वीडियो वायरल हो गया. लोग समझ गए कि यह कोई मजाक नहीं, बल्कि टीम की अनुपस्थिति एक जानबूझकर लिया गया फैसला था.
क्या सोशल मीडिया पर लोगों की क्या प्रतिक्रिया?
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैला. लेकिन लोगों ने निराशा नहीं जताई, बल्कि टीम का सपोर्ट किया. कई यूजर्स ने लिखा, 'सेल्फ रिस्पेक्ट एट इट्स पीक.' दूसरे ने कहा, 'कभी-कभी मौन सबसे ताकतवर जवाब होता है.' एक ने कहा, 'टीम ने आलोचकों को आईना दिखा दिया.' एक अन्य ने कहा, 'अनुपमा चोपड़ा के रिव्यू के बाद यह फैसला बिल्कुल सही है.' लोगों ने इसे एक साइलेंट प्रोटेस्ट माना. कई ने कहा कि जब फिल्म को इतनी मेहनत से बनाया गया और दर्शकों ने इतना प्यार दिया, तो कुछ नकारात्मक रिव्यू के कारण अवॉर्ड लेने जाना जरूरी नहीं.
विवाद की असली वजह क्या थी?
अनुपमा चोपड़ा का रिव्यूयह सब पिछले साल दिसंबर में शुरू हुआ. फिल्म धुरंधर रिलीज हुई, और फिल्म क्रिटिक अनुपमा चोपड़ा (जो The Hollywood Reporter India से जुड़ी हैं, ने इसकी नेगेटिव रिव्यू दी. उन्होंने फिल्म को 'एग्जॉस्टिंग, रिलेंटलेस और फ्रेंजिड' बताया साथ ही कहा कि इसमें 'तीखा राष्ट्रवाद' है. यह रिव्यू पब्लिश होते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया. फैंस और कई सेलेब्स ने इसका विरोध किया. एक्टर परेश रावल ने तो अनुपमा को 'मिस इररेलेवेंट' कहकर तंज कसा. इतना विरोध हुआ कि रिव्यू वीडियो को बाद में प्राइवेट या डिलीट कर दिया गया. फिर एक डायरेक्टर्स राउंडटेबल में मोहित सूरी ने 'धुरंधर' की तारीफ की, जो अनुपमा के सामने ही था. इससे विवाद और बढ़ गया लोग कहने लगे कि नेगेटिव रिव्यू के बावजूद फिल्म ब्लॉकबस्टर बनी, तो क्रिटिक्स को जवाब मिल गया. अब जब THR इंडिया ने ही अवॉर्ड दिया, लेकिन टीम नहीं गई, तो सबने इसे उसी विवाद से जोड़ दिया.
फिल्म के बारे में थोड़ा और जानें
धुरंधर एक जासूसी एक्शन थ्रिलर है, जिसे आदित्य धर ने डायरेक्ट किया. स्टार कास्ट में रणवीर सिंह (हमजा अली मजारी/जसकीरत सिंह रंगी के रोल में), अक्षय खन्ना (रहमान डकैत), अर्जुन रामपाल (मेजर इकबाल), और कई बड़े नाम हैं. कहानी भारतीय इंटेलिजेंस एजेंट के इर्द-गिर्द है, जो कराची के अंडरवर्ल्ड में घुसकर आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़ करता है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी, हिंदी की सबसे बड़ी फिल्म बनी, और दुनिया भर में 1200-1300 करोड़ के बीच कमाई की। यह पोस्ट-कोविड दौर की सबसे सफल बॉलीवुड फिल्मों में से एक है. अब 'धुरंधर: द रिवेंज' सीक्वल 19 मार्च 2026 को रिलीज हो रही है. इसमें संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी जैसे कलाकार वापस आ रहे हैं. कहानी और रोमांचक होगी, जहां हमजा 'बड़े साहब' नाम के मास्टरमाइंड का पीछा करेगा.




