Begin typing your search...

Dhurandhar 2 का क्या रहेगा रन टाइम? UA 16+ सर्टिफिकेट के साथ एक्शन-थ्रिलर तैयार

'धुरंधर 2' को CBFC से UA 16+ सर्टिफिकेट मिल चुका है और यह 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लीक प्लॉट, लंबा रनटाइम और BMC विवाद ने फिल्म को सुर्खियों में ला दिया है.

ranveer singh dhurandhar 2 release date runtime cbfc rating plot bmc controversy
X
( Image Source:  IMDB )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय

Published on: 19 Feb 2026 11:02 AM

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की मचअवेटेड फिल्म 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) अब पूरी तरह तैयार हो चुकी है और यह 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. यह फिल्म पिछले साल आई 'धुरंधर' की सीक्वल है, जो बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई थी और रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने वाली सबसे बड़ी हिंदी फिल्मों में से एक बनी।ट्रेलर की बात करें तो उम्मीद है कि यह मार्च महीने के पहले वीकेंड में रिलीज हो जाएगा. पहले पार्ट की तरह ही इस बार भी एक्शन, ड्रामा और स्पाई थ्रिलर से भरपूर कहानी दिखाई देगी.

फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने UA 16+ रेटिंग दे दी है. इसका मतलब है कि 16 साल से ऊपर के दर्शकों के लिए यह अनलिमिटेड है, लेकिन छोटे बच्चों के साथ पैरेंट्स की सलाह जरूरी है. सीबीएफसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर यह जानकारी 9 फरवरी 2026 को अपडेट की गई.

क्या है फिल्म का रन टाइम?

फिल्म की कुल लंबाई 208 मिनट यानी 3 घंटे 28 मिनट है. पहले पार्ट धुरंधर में रनटाइम 214 मिनट (3 घंटे 34 मिनट) था और उसमें एक 4 मिनट का पोस्ट-क्रेडिट सीन भी था, जो मुख्य फिल्म से अलग गिना गया. दूसरे पार्ट में रनटाइम थोड़ा कम होने की उम्मीद थी और सच में पहले से 6 मिनट कम है, जिससे फिल्म थोड़ी ज्यादा टाइट और तेज रफ्तार वाली लग सकती है. दर्शकों को लगातार एक्शन और इमोशनल मोमेंट्स से बांधे रखने की कोशिश रहेगी.

प्लॉट की लीक हुई जानकारी

इंटरनेट पर कुछ अनऑफिशियल रिपोर्ट्स और लीक से पता चला है कि धुरंधर 2 की कहानी पहले पार्ट के अंत से आगे बढ़ती है. पहले पार्ट में रहमान दकैत की मौत के बाद अब हमजा अली मजारी उर्फ जसकिरत सिंह रंगी (रणवीर सिंह का किरदार) शेर-ए-बलूच के रूप में उभरता है. कहानी मुख्य रूप से 'ब्लीड पाकिस्तान विद 1000 कट्स' नाम के एक बड़े काउंटर-मिशन पर फोकस करती है. इसमें जसकिरत कराची के अंडरवर्ल्ड और आईएसआई के फाइनेंशियल नेटवर्क को पूरी तरह तबाह करने की कोशिश करता है. इस दौरान बड़े साहब की असली पहचान भी सामने आएगी, जो फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज होगा. मेजर इकबाल और एसपी चौधरी असलम जैसे किरदार जसकिरत की पहचान उजागर करने के लिए साथ आते हैं. यामी गौतम एक गुप्त खुफिया एजेंट के रूप में पावरफुल कैमियो में दिखेंगी, जो एक्शन से भरपूर होगा. वहीं अजय सान्याल भारत के सबसे बड़े अपराधियों को पकड़ने के लिए एक आखिरी और बहुत खतरनाक ऑपरेशन को लीड करते हैं. ये सब जानकारी अभी लीक और उनकंफर्म्ड है, इसलिए ऑफिशियल कन्फर्मेशन का इंतजार रहेगा, लेकिन इससे फिल्म की हाइप और भी बढ़ गई है.

प्रोडक्शन हाउस पर विवाद और ब्लैकलिस्ट की खबर

फिल्म की शूटिंग के दौरान कुछ प्रॉब्लम्स भी आईं. बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने आदित्य धर के B62 स्टूडियो को कई बार नियम तोड़ने के आरोप में परमानेंट ब्लैकलिस्ट करने की मांग की है. दक्षिण मुंबई में शूटिंग के दौरान टीम पर आरोप लगा कि उन्होंने पुलिस की परमिशन के बावजूद प्रतिबंधित पटाखे, मशालें और ज्वलनशील चीजों का इस्तेमाल किया. 14 फरवरी की रात करीब 12:45 बजे भी मशालें जलाने की शिकायत मिली, जबकि पहले आश्वासन दिया गया था कि ऐसा नहीं होगा. इसके अलावा एक बिल्डिंग की छत पर बिना परमिशन के दो जनरेटर वैन लगाए गए और खाना पकाने के लिए गैस सिलेंडर इस्तेमाल किए गए, जो नियमों के खिलाफ था. बीएमसी ने पहले टीम की 25,000 रुपये की सिक्योरिटी डिपॉजिट जब्त कर ली और अब 1 लाख रुपये का जुर्माना मांगा है. पुलिस को भी हस्तक्षेप करना पड़ा और उपकरण जब्त किए गए. इसे गंभीर सुरक्षा उल्लंघन माना गया. बीएमसी ने प्रोडक्शन हाउस को भविष्य में मुंबई में शूटिंग की परमिशन न देने की सिफारिश की है, लेकिन फिल्म की रिलीज पर अभी कोई असर नहीं पड़ा है.

Ranveer Singhbollywood
अगला लेख