आलोचकों को जवाब, इंग्लैंड पर वार! Sanju Samson की धमाकेदार पारी से भारत फाइनल में, क्या बोला केरल का स्टार बल्लेबाज?
Mumbai में England के खिलाफ सेमीफाइनल में Sanju Samson की 89 रन की धमाकेदार पारी ने भारत को T20 World Cup 2026 के फाइनल में पहुंचा दिया. सैमसन ने कहा कि उनके करियर के संघर्ष का अंत अब सिर्फ एक और बड़ी पारी दूर है. भारत अब फाइनल में न्यूज़ीलैंड से भिड़ेगा.
संजू सैमसन
India vs England Semifinal Match: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज Sanju Samson के लिए 2026 का ICC Men's T20 World Cup किसी सपने के सच होने जैसा बनता जा रहा है. मुंबई के Wankhede Stadium में खेले गए सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ उनकी धमाकेदार पारी ने भारत को फाइनल में पहुंचा दिया. अब सैमसन को लगता है कि एक और अच्छी पारी उनके करियर की बड़ी लड़ाई को पूरी तरह खत्म कर सकती है.
सेमीफाइनल में संजू सैमसन ने 42 गेंदों में 89 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल थे. उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने 7 विकेट पर 253 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में इंग्लैंड ने कड़ी टक्कर दी. Jacob Bethell ने 48 गेंदों में 105 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन इंग्लैंड की टीम लक्ष्य से 7 रन दूर रह गई और भारत लगातार दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गया.
सैमसन के लिए यह प्रदर्शन किसी ‘कमबैक स्टोरी’ से कम नहीं है. इससे पहले उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता में 97 रन की नाबाद पारी खेली थी. लगातार दो मैचों में मैच जिताऊ प्रदर्शन कर उन्होंने आलोचकों को भी जवाब दे दिया.
सैमसन ने क्या कहा?
- मैच के बाद सैमसन ने कहा कि यह सफर आसान नहीं था. उन्होंने कई सालों तक इंतजार किया और लगातार मेहनत की. उनके मुताबिक, “देश के लिए इस तरह का प्रदर्शन करना मेरे लिए बहुत राहत देने वाला है. मैंने लंबे समय तक धैर्य रखा, खूब मेहनत की और खुद पर काम किया.”
- सैमसन ने यह भी कहा कि उनका काम अभी पूरा नहीं हुआ है. सैमसन के मुताबिक, “अभी एक और कदम बाकी है. अगर फाइनल में भी अच्छी पारी खेल सका, तो शायद मुझे सच में बहुत हल्का महसूस होगा.”
- सैमसन ने माना कि घरेलू मैदान पर न्यूज़ीलैंड सीरीज के दौरान वह काफी दबाव में आ गए थे और जरूरत से ज्यादा कोशिश करने लगे थे. बाद में उन्होंने अपने खेल की बुनियाद पर लौटने का फैसला किया. उ
- न्होंने बताया कि ध्यान भटकने से बचने के लिए उन्होंने कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से भी दूरी बना ली थी.
- सैमसन ने कहा कि फोन बंद कर और शोर से दूर रहकर उन्हें अपने खेल पर फोकस करने में मदद मिली.
- भारतीय टीम की बल्लेबाजी रणनीति पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि टी-20 में पावरप्ले बेहद अहम होता है. अगर शुरुआती ओवरों में तेजी से रन बन जाएं तो मैच का रुख बदल सकता है.
ये भी पढ़ें :T20 World Cup: इनके अंदर है जीत का कीड़ा, भारत को Final में पहुंचाने वाले 5 धुरंधर कौन?
अब भारत का सामना फाइनल में न्यूज़ीलैंड से होगा, जो अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेला जाएगा. सैमसन जानते हैं कि असली परीक्षा अभी बाकी है और टीम का लक्ष्य अब ट्रॉफी जीतना है.




