Begin typing your search...

Astha Jain कौन हैं ? छोटे कस्बे की बेटी ने UPSC में हासिल की 9वीं रैंक, पिता चलाते हैं परचून की दुकान; जानिए Success Story

UP के कांधला की रहने वाली Astha Jain ने UPSC CSE 2025 में ऑल इंडिया 9वीं रैंक हासिल की. वह पहले ही 131वीं रैंक के साथ आईपीएस बन चुकी थीं. तीसरे प्रयास में उन्होंने टॉप-10 में जगह बनाकर IAS बनने का सपना पूरा किया. उनके पिता कस्बे में किराना दुकान चलाते हैं.

Astha Jain photo
X

आस्था जैन 

( Image Source:  x.com/TweetAbhishekA )

UPSC CSE 2025 Result: संघ लोक सेवा आयोग यानी Union Public Service Commission की सिविल सेवा परीक्षा के नतीजे घोषित हो गए हैं. इस बार यूपी के छोटे से कस्बे कांधला की रहने वाली Astha Jain ने ऑल इंडिया 9वीं रैंक हासिल कर बड़ी सफलता हासिल की है.

दिलचस्प बात यह है कि आस्था पहले ही Indian Police Service के लिए चुनी जा चुकी थीं, लेकिन उनका सपना आईएएस अधिकारी बनने का था. इसी जुनून के चलते उन्होंने हार नहीं मानी और तीसरे प्रयास में टॉप-10 में जगह बनाकर अपना लक्ष्य हासिल कर लिया.

आस्था जैन ने कैसे क्रैक किया UPSC?

  • आस्था जैन उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कांधला कस्बे के मोहल्ला सरावज्ञान की रहने वाली हैं.
  • उनके पिता अजय कुमार जैन स्थानीय बाजार में किराना और कंफेक्शनरी की दुकान चलाते हैं.
  • पिता के मुताबिक, आस्था बचपन से ही पढ़ाई में काफी तेज रही हैं और शुरू से ही उनका लक्ष्य सिविल सेवा में जाना था.
  • आस्था ने 2023 में पहली बार UPSC परीक्षा दी थी और उसमें 131वीं रैंक हासिल की थी. इस रैंक के साथ उनका चयन IPS के लिए हो गया और उन्हें राजस्थान कैडर मिला.
  • फिलहाल वह Hyderabad में ट्रेनिंग कर रही हैं.
  • आईएएस बनने का सपना पूरा करने के लिए आस्था ने दूसरी बार भी परीक्षा दी, लेकिन 186वीं रैंक मिली, जिससे वह संतुष्ट नहीं थीं.
  • इसके बाद उन्होंने और मेहनत की और तीसरे प्रयास में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया 9वीं रैंक हासिल कर ली.
  • आस्था की मां ममता जैन के मुताबिक उन्होंने शुरुआती पढ़ाई कांधला से की. इसके बाद हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई शामली के Scottish International School से की.
  • साल 2019 में इंटरमीडिएट की परीक्षा में आस्था ने 500 में से 496 अंक हासिल किए थे और CBSE के परिणाम में देशभर में चौथा स्थान प्राप्त किया था.
  • इसके बाद आस्था ने University of Delhi से बीए की पढ़ाई की और वहीं रहकर कोचिंग के साथ-साथ सेल्फ स्टडी और ऑनलाइन माध्यम से तैयारी जारी रखी.
  • आस्था ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, बहनों आंचल और खुशी, भाई सार्थक और अपने शिक्षकों को दिया है.
  • जैसे ही आस्था के चयन की खबर आई, पिता अजय जैन ने बाजार में मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की. मोहल्ले के लोगों और स्कूल के निदेशक राजीव गर्ग समेत बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें फोन कर बधाई दी.
  • उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री Keshav Prasad Maurya ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी।

UPSC CSE 2025: टॉप 10 रैंकर्स

  1. Anuj Agnihotri
  2. Rajeshwari Suve M
  3. Akansh Dhull
  4. Raghav Jhunjhunwala
  5. Ishan Bhatnagar
  6. Zinnia Aurora
  7. A R Rajah Mohaideen
  8. Pakshal Secretry
  9. Astha Jain
  10. Ujjwal Priyank
UP NEWS
अगला लेख