Begin typing your search...

भारत फाइनल में पहुंचा तो बदले मोहम्मद आमिर के सुर, कहा–इंग्लैंड ने खुद गंवाया मैच; सैमसन को सराहा तो ब्रूक को जमकर धोया-VIDEO

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर लगातार दूसरी बार T20 World Cup के फाइनल में जगह बना ली. संजू सैमसन की 89 रन की धमाकेदार पारी जीत की सबसे बड़ी वजह बनी. मैच के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने भी टीम इंडिया और सैमसन की जमकर तारीफ की और कहा कि इंग्लैंड की खराब फील्डिंग मैच का टर्निंग प्वाइंट बनी.

mohammad amir on bumrah samson
X

मोहम्मद आमिर ने सैमसन और बुमराह की जमकर की तारीफ

( Image Source:  BCCI/X )

Mohammad Amir on India vs England T20 WC 2026 Semifinal Match: भारत ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर लगातार दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में एंट्री कर ली. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए. जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 246 रन ही बना सकी. भारत की इस जीत के बाद अब मोहम्मद आमिर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे सैंजू सैमसन और शिवम दुबे की जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने हैरी ब्रूक और जैकेब बेथेल पर भी बड़ा बयान दिया. इससे पहले, उनका एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे कह रहे थे- भारत फाइनल में नहीं पहुंचेगा.

भारत की तरफ से संजू सैमसन ने 42 गेंद में 7 छक्के और 8 चौके लगाते हुए 89 रन बनाए. वहीं, ईशान किशन ने 18 गेंद में 39, शिवम दुबे ने 25 गेंद में 43, हार्दिक पांड्या ने 12 गेंद में 27 और तिलक वर्मा ने 7 गेंद में ही 21 रन ठोक दिए. इंग्लैंड की तरफ से जैकब बेथेल ने 48 गेंद में 7 छक्के और 8 चौके लगाते हुए 105 रन की तूफानी पारी खेली. उनके अलावा, कोई और बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका.


मोहम्मद आमिर ने क्या कहा?

  • मोहम्मद आमिर ने एक टीवी चैनल पर कहा कि भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ कंप्लीट क्रिकेट खेला. हैरी ब्रूक ने संज सैमसन का कैच छोड़ दिया. अब मेरे हाथ में कैच तो है नहीं. जब आप इनफॉर्म बल्लेबाज का 15 रन पर कैच छोड़ दोगे तो क्या होगा. यही डिफरेंस बन गया.
  • भारत और इंग्लैंड के बीच फील्डिंग बड़ा अंतर था. हैरी ब्रूक ने जो कैच छोड़ा और अक्षर पटेल ने जो कैच पकड़ा, यही मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ.
  • हैरी ब्रूक ने दो बड़ा ब्लंडर किया. एक तो उन्होंने संजू सैमसन का कैच छोड़ दिया और दूसरा हार्दिक के सामने विल जैक्स से ओवर करा दिया.
  • सीरीज में और एक आईसीसी टूर्नामेंट में जमीन आसमान का अंतर होता है. सबको पता चल गया है कि अभिषेक शर्मा का स्ट्रांग एरिया कौन सा है और वीक जोन कौन-सा है. आईसीसी टूर्नामेंट में मेंटली बहुत स्ट्रांग होना पड़ता है.
  • टी-20 में अब वन डायमेंसन प्लेयर नहीं चलता. बेथल को ही देख लीजिए. उसने हर एरिया में शॉट खेले.
  • वानखेड़े की पिच गेंदबाजों के मददगार नहीं है. आर्चर हों या बुमराह, सब के खिलाफ रन बने.
  • भारत का माइंडसेट क्लीयर था- 200 से ज्यादा रन बनाना. यही वजह है कि जो भी प्लेयर आया, वह लंबे शॉट खेलने गया.
  • भारत के कई खिलाड़ी फर्स्ट क्लास प्लेयर हैं. सभी ने फर्स्ट क्रिकेट खेला है.



राशिद लतीफ ने क्या कहा?

राशिद लतीफ ने कहा कि जोफ्रा आर्चर की जमकर कुटाई हुई है. डेथ ओवर्स का भी डिफरेंस देखने को मिला, बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की. मैन ऑफ द टूर्नामेंट संजू सैमसन को होना चाहिए. उन्होंने जिस तरह का क्रिकेट खेला, वह लाजवाब है. उन्होंने कहा कि बेथल ने अच्छी बल्लेबाजी की. अगर सैम करन कुछ देर और रहते तो इंग्लैंड जीत सकती थी.


अहमद शहजाद क्या बोले?

अहमद शहजाद ने कहा कि संजू सैमसन तो अच्छा खेल ही रहे हैं, जो लोअर ऑर्डर के बल्लेबाज हैं, वे भी अच्छा खेल रहे हैं. तिलक वर्मा को ही देख लीजिए कि आर्चर की गेंद पर कैसे सिक्स जड़े हैं. बुमराह का फैक्टर बहुत बड़ा है. मैच के अंतिम 2 ओवर बड़े इम्पॉर्टेंट होता है. हार्दिक पांड्या की पहली गेंद पर छक्का पड़ा, लेकिन उसके बाद उन्होंने 5 गेंद में शानदार बॉलिंग की.


टी-20 वर्ल्‍ड कपक्रिकेट न्‍यूजपाकिस्तान
अगला लेख