Ferrero Rocher चॉकलेट में निकले कीड़े! महिला का वीडियो वायरल, ब्रांड पर उठे सवाल- देखिए VIDEO
Ferrero Rocher चॉकलेट में कीड़े मिलने का दावा करते हुए एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. महिला ने कहा कि अगर उसे कुछ हुआ तो कंपनी जिम्मेदार होगी.
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला ने मशहूर ब्रांड Ferrero Rocher की चॉकलेट को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का दावा है कि उसने हाल ही में खरीदी गई चॉकलेट खोली तो उसके अंदर से जिंदा कीड़े निकलते दिखाई दिए. इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर सुरक्षा और ब्रांड को लेकर चर्चा में बन गया.
वीडियो में महिला यह भी कहती नजर आती है कि उसने चॉकलेट का एक पीस पहले ही खा लिया था. ऐसे में उसने चेतावनी दी कि अगर उसे किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या होती है तो इसके लिए कंपनी जिम्मेदार होगी. महिला ने करीब 1 मिनट 51 सेकंड का वीडियो जारी कर पूरी घटना दिखाने का दावा किया है.
क्या महंगी चॉकलेट के अंदर सच में निकले कीड़े?
महिला द्वारा जारी वीडियो में वह चॉकलेट खोलकर दिखाती है और दावा करती है कि अंदर मौजूद कुछ चॉकलेट में कीड़े दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में कुछ छोटे कीड़े चॉकलेट से चिपके हुए और चलते हुए भी दिखाई दे रहे हैं. महिला एक-एक करके कई चॉकलेट खोलकर दिखाती है और कहती है कि कई पीस में इसी तरह कीड़े मौजूद हैं. इससे वह बेहद नाराज नजर आती है और ब्रांड को लेकर पर सवाल उठाती है.
क्या चॉकलेट हाल ही में खरीदी गई थी?
वीडियो में महिला यह भी दावा करती है कि यह चॉकलेट अभी हाल ही में खरीदी गई है और कोई पुराना स्टॉक नहीं है. वह पैकेट का रैपर दिखाते हुए कहती है कि यह असली Ferrero Rocher चॉकलेट है. महिला का कहना है कि इतनी महंगी चॉकलेट खरीदने के बाद अगर उसमें इस तरह की समस्या सामने आती है तो यह बेहद चिंताजनक है.
वीडियो में महिला ने क्या कहा?
वीडियो में महिला कहती है कि उसने पहले ही एक चॉकलेट खा ली है और अगर उसे इससे कोई परेशानी होती है तो इसके लिए कंपनी जिम्मेदार होगी. महिला ने वीडियो में कहा कि 'देखो मैंने ये Chocolates खाई है, इतनी मंहगी Chocolates अगर मुझे कुछ होगा तो मैं इनको छोड़ूंगी नहीं.' इसके बाद वह चॉकलेट को तोड़कर भी दिखाती है और दावा करती है कि अंदर कीड़ों के निशान दिखाई दे रहे हैं.
वीडियो देख क्या बोले यूजर्स?
इस वीडियो पर Sandeep Yadav नाम के एक यूजर ने लिखा कि, कुछ भी हो लेकिन इस पर केस होना चाहिए अगर कुछ लड़की को कुछ हो जाता तो कौन जिम्मेदार है. Pradeep sahu नाम के एक यूजर ने लिखा कि, कुछ नहीं होगा ना वेज खाते हो तो. इस तरह के कई यूजर्स इस Ferrero Rocher Chocolates पर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं.




