IND vs NZ Final: क्या अभिषेक शर्मा की जगह रिंकू सिंह को प्लेइंग-11 में करें शामिल? जानें कैसा रहा है दोनों का प्रदर्शन
Mohammad Kaif ने अहमदाबाद में खेले जाने वाले T20 World Cup फाइनल से पहले Team India में बदलाव की सलाह दी. उन्होंने खराब फॉर्म में चल रहे अभिषेक शर्मा की जगह रिंकू सिंह को मौका देने का सुझाव दिया.
India vs England T20 World Cup 2026 Final: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन को लेकर चर्चा तेज हो गई है. पूर्व भारतीय बल्लेबाज Mohammad Kaif ने टीम मैनेजमेंट को बड़ा सुझाव देते हुए कहा है कि खराब फॉर्म में चल रहे ओपनर Abhishek Sharma को फाइनल में आराम देकर Rinku Singh को प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है. फाइनल 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला जाएगा.
अभिषेक शर्मा इस पूरे टूर्नामेंट में अपनी लय में नहीं दिखे. उन्होंने अब तक केवल एक बार ही 50 से ज्यादा रन बनाए हैं और खास तौर पर स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ काफी परेशान नजर आए हैं. विरोधी टीमों ने उनकी इसी कमजोरी को निशाना बनाते हुए पावरप्ले में स्पिन गेंदबाजों को उतारा. टूर्नामेंट में चार बार वह स्पिन के खिलाफ आउट हुए हैं.
क्या अभिषेक के प्रदर्शन पर पड़ा बीमारी का असर?
टूर्नामेंट शुरू होने से पहले अभिषेक को पेट में संक्रमण हो गया था और उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था. इस बीमारी के कारण उनका वजन भी कम हो गया, जिससे उनकी फिटनेस और बल्लेबाजी पर असर पड़ा. इसके अलावा सुपर-8 मैच में West Indies के खिलाफ उन्होंने दो कैच भी छोड़ दिए थे.
रिंकू सिंह को क्यों देना चाहिए मौका?
कैफ का मानना है कि ऐसे बड़े मैच में बदलाव करने से टीम को फायदा हो सकता है. उन्होंने सुझाव दिया कि टीम में Rinku Singh को शामिल किया जा सकता है. कैफ ने कहा कि रिंकू हर फॉर्मेट में रन बनाते हैं और टीम के पास मजबूत विकल्प मौजूद हैं. इसलिए अगर कोई खिलाड़ी संघर्ष कर रहा है और दूसरा अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, तो बदलाव करना गलत नहीं होगा.
संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में क्यों किया गया शामिल?
अभिषेक की खराब फॉर्म के कारण टीम मैनेजमेंट ने विकेटकीपर बल्लेबाज Sanju Samson को भी दोबारा प्लेइंग इलेवन में मौका दिया था. सैमसन ने इस मौके का पूरा फायदा उठाया और वेस्टइंडीज और England के खिलाफ शानदार पारियां खेलकर दोनों मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता. कैफ ने कहा कि सैमसन को बड़े टूर्नामेंट खेलने का लंबा अनुभव है, जबकि अभिषेक अभी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपेक्षाकृत नए हैं.
अभिषेक शर्मा का T20 World Cup 2026 में अब तक कैसा प्रदर्शन रहा?
- 7 फरवरी को खेले गए पहले मैच में यूएसए के खिलाफ अभिषेक शर्मा पहली ही गेंद पर आउट हुए. उन्हें अली खान ने संजय कृष्णमूर्ति के हाथों कैच आउट कराया.
- 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ मैच में अभिषेक शर्मा बुखार की वजह से प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बने.
- 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अभिषेक शर्मा 4 गेंद खेलने के बावजूद फिर अपना खाता नहीं खोल पाए. उन्हें सलमान अली आगा ने शाहीन अफरीदी के हाथों कैच आउट कराया.
- 18 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ अभिषेक 3 गेंद में फिर 0 रन पर आउट हुए. उन्हें आर्यन दत्त ने क्लीन बोल्ड किया.
- 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ अभिषेक शर्मा 12 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 1 छक्का और 2 चौके शामिल हैं. उन्हें मार्को यान्सन ने कॉर्बिन बॉश के हाथों कैच आउट कराया.
- 26 फरवरी को अभिषेक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 30 गेंद में 55 रन बनाए, जिसमें 4 छक्के और 4 चौके शामिल रहे. उन्हें Tinotenda Maposa ने Sikandar Raza के हाथो कैच आउट कराया.
- 1 मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ अभिषेक ने 11 गेंद में 2 चौके की मदद से 10 रन बनाए. उन्हें अकील होसैन ने शिमरन हेटमायर के हाथों कैच आउट कराया.
- 5 मार्च को इंग्लैंड के खिलाफ अभिषेक ने 7 गेंद में 9 रन बनाए, जिसमें 2 चौके शामिल रहे. उन्हें विल जैक्स ने फिल साल्ट के हाथों कैच आउट कराया.
रिंकू सिंह का टी-20 वर्ल्ड कप में कैसा प्रदर्शन रहा?
- रिंकू सिंह ने यूएसए के खिलाफ 14 गेंद में महज 6 रन बनाए.
- नामीबिया के खिलाफ रिंकू ने 6 गेंद में 1 रन बनाए.
- पाकिस्तान के खिलाफ रिंकू सिंह ने 4 गेंद में नाबाद 11 रन बनाए.
- नीदरलैंड्स के खिलाफ रिंकू ने 3 गेंद में नाबाद 6 रन बनाए.
- साउथ अफ्रीका के खिलाफ रिंकू सिंह बिना खाता खोले आउट हुए.
- जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ प्लेइंग 11 में नहीं किया गया शामिल




