Begin typing your search...

शादी के बाद Rashmika Mandanna को मिली गुड न्यूज! अब सेलेब्स से मिल रही बधाइयां

रश्मिका मंदाना के लिए साल 2026 बेहद खास साबित हो रहा है. शादी के बाद उन्हें फिल्म ‘The Girlfriend’ के लिए तेलंगाना गद्दार फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट एक्ट्रेस का सम्मान मिला है.

rashmika mandanna best actress telangana gaddar film awards the girlfriend
X
( Image Source:  IMDB )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय3 Mins Read

Updated on: 7 March 2026 2:44 PM IST

रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) के लिए साल 2026 सच में बहुत खास और शानदार साबित हो रहा है. अभी कुछ ही दिन पहले उन्होंने अपने लंबे समय से साथ चल रहे रिलेशनशिप में एक बड़ा कदम उठाया और विजय देवरकोंडा के साथ शादी कर ली. यह उनकी जिंदगी की एक नई और खुशहाल शुरुआत है. शादी के बाद अब वे दोनों एक-दूसरे के साथ नया सफर शुरू कर चुके हैं, और फैंस भी इस जोड़े को देखकर बहुत खुश हैं. पर्सनल लाइफ में यह खुशी मिली ही थी कि प्रोफेशनल लाइफ में भी रश्मिका को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी.

तेलंगाना सरकार की तरफ से दिए जाने वाले प्रतिष्ठित तेलंगाना गद्दार फिल्म अवार्ड जिसे पहले स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स कहते थे, रश्मिका को साल 2025 की फिल्मों के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है. इस अवार्ड की अनाउंसमेंट शनिवार को हुई. रश्मिका को यह सम्मान उनकी फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' में दिए गए शानदार एक्टिंग के लिए मिला. इस फिल्म में उनका किरदार बहुत ही प्रभावशाली था, और दर्शकों ने उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ की. फिल्म के डायरेक्टर राहुल रविंद्रन ने भी इस रोल के लिए रश्मिका को बहुत मेहनत करवाई थी, और अब यह मेहनत रंग लाई है.

रश्मिका ने जाहिर की ख़ुशी

सिंगर चिमयी श्रीपदा ने इंस्टाग्राम पर रश्मिका को बधाई देते हुए एक स्टोरी पोस्ट की. उन्होंने लिखा, 'रश्मिका मंदाना को तेलंगाना स्टेट अवॉर्ड के लिए ढेर सारी बधाई! आपको यह अवॉर्ड मिला है और आगे भी ऐसे ही कई और अवॉर्ड मिलते रहें.' रश्मिका ने चिमयी की इस स्टोरी को अपने इंस्टाग्राम पर रीशेयर किया और बहुत खुशी जाहिर की. उन्होंने डायरेक्टर राहुल रविंद्रन को टैग करते हुए लिखा, 'राहुला! मुझे यकीन नहीं हो रहा उनकी यह पोस्ट देखकर साफ पता चलता है कि वे कितनी एक्साइटेड और भावुक हैं.' कुल मिलाकर, शादी की खुशी और अब यह बड़ा अवॉर्ड रश्मिका का 2026 शुरू से ही धमाकेदार चल रहा है. फैंस उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि आगे भी वे ऐसे ही सफलता के नए कीर्तिमान बनाती रहें.

ये भी पढ़ें :अल्लू परिवार में स्वागत है! Nayanika Reddy ने शेयर की शादी की इनसाइड तस्वीरें, ब्राइडल लुक ने जीता दिल

क्या है फिल्म 'द गर्लफ्रेंड'?

द गर्लफ्रेंड एक तेलुगु भाषा की रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जो 2025 में रिलीज़ हुई थी. फिल्म की लीड रोल है भूमा देवी जिसे रश्मिका मंदाना ने प्ले किया है. भूमा एक मेहनती और शांत स्वभाव की लड़की है, जो एमए (मास्टर्स इन लिटरेचर) कर रही है. वह कॉलेज में पढ़ाई पर फोकस करती है और सपने देखती है कि उसे एक सच्चा, प्यार भरा रिलेशनशिप मिले. फिर उसकी मुलाकात होती है विक्रम (दीक्षित शेट्टी) से, जो कॉलेज का एक आकर्षक लेकिन थोड़ा 'बैड बॉय' टाइप लड़का है. शुरू में सब कुछ रोमांटिक और मजेदार लगता है डेट्स, मूवी देखना, साथ में खाना लेकिन धीरे-धीरे विक्रम का व्यवहार बदलने लगता है. वह बहुत कंट्रोलिंग, पजेसिव और इमोशनली अब्यूसिव हो जाता है. भूमा की जिंदगी उलझ जाती है, वह खुद को खोने लगती है और समझ नहीं पाती कि यह प्यार है या जाल.

bollywood
अगला लेख