Begin typing your search...

Israel Iran War: नहाने के लिए क्यों इजरायल के लोग पूछ रहे सवाल? क्या है इजरायल का अनोखा ‘Can I Shower’ तरीका? FAQ से समझें सबकुछ

इजरायल और ईरान के बीच हो रही लड़ाई के चलते अब इजरायल के लोग नहाने के लिए भी सवाल पूछ रहे हैं, लेकिन ऐसा क्यों? इसका जवाब जान आप खुद हैरान हो जाएंगे.

Israel Iran War: नहाने के लिए क्यों इजरायल के लोग पूछ रहे सवाल? क्या है इजरायल का अनोखा ‘Can I Shower’ तरीका? FAQ से समझें सबकुछ
X
( Image Source:  AI SORA )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत4 Mins Read

Updated on: 7 March 2026 4:52 PM IST

जरा सोचिए, अगर आपको नहाने से पहले भी किसी ऐप से पूछना पड़े कि अभी नहाना सेफ है या नहीं! सुनने में यह थोड़ा अजीब और हैरान करने वाला लग सकता है, लेकिन इजरायल और ईरान के बीच हो रहे वॉर के कारण कुछ ऐसा ही हो रहा है. मिसाइल और ड्रोन हमलों के खतरे के बीच लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी इतना ज्यादा असर हुआ है कि अब साधारण काम जैसे नहाना भी सोच-समझकर करना पड़ रहा है.

इसी बीच एक अनोखा टूल ‘Can I Shower’ काफी चर्चा में है, जो यह अनुमान लगाने की कोशिश करता है कि दिन में किस समय मिसाइल अलर्ट आने की संभावना कम हो सकती है. यानी लोग नहाने से पहले इस ऐप या वेबसाइट की मदद से जोखिम का अंदाजा लगा रहे हैं. आखिर यह टूल क्या है, कैसे काम करता है और लोग इसका इस्तेमाल क्यों कर रहे हैं? आइए FAQ के जरिए समझते हैं.

1. सवाल: क्या है ‘Can I Shower’ ऐप?

जवाब: ‘Can I Shower’ एक रिस्क-प्रेडिक्शन टूल है, जो यह अंदाजा लगाता है कि दिन के किस समय मिसाइल या रॉकेट अलर्ट आने की संभावना कम हो सकती है. इसका मकसद लोगों को यह समझने में मदद करना है कि वे कब नहा सकते हैं. उदाहरण के तौर पर कुछ रिपोर्ट्स में सुबह करीब 5:30 बजे का समय कम जोखिम वाला बताया गया है, क्योंकि उस समय हमलों की संख्या कम देखी गई.

2. सवाल: लोग इस ऐप का इस्तेमाल क्यों कर रहे हैं?

जवाब: लगातार हमलों के खतरे के कारण इजरायल में किसी भी समय सायरन बज सकता है. अगर कोई व्यक्ति उस समय नहा रहा हो तो उसे तुरंत बंकर या सुरक्षित स्थान की ओर भागना पड़ सकता है. पानी चलने की आवाज के कारण अलार्म सुनना भी मुश्किल हो जाता है और गीले शरीर के साथ भागना मुश्किल होता है. ऐसे में यह ऐप कुछ हद तक सुरक्षित समय बताकर लोगों की परेशानी कम करने की कोशिश करता है.

3. सवाल: यह ऐप कैसे काम करता है?

जवाब: इस टूल की तकनीक काफी सिंपल लेकिन स्मार्ट मानी जा रही है. इसमें तीन तरह के डेटा का यूज होता है.

  • यह पिछले रॉकेट और मिसाइल हमलों के समय और पैटर्न को टेस्ट करता है. इससे पता लगाया जाता है कि किस समय हमले ज्यादा हुए हैं.
  • कुछ वर्जन मौजूदा मिलिट्री एक्टिविटीज और हाल के हमलों से जुड़े डेटा को भी शामिल करते हैं.
  • इन सभी जानकारियों को मिलाकर यह सिस्टम ऐसे समय का अंदाजा लगाता है जब हमले की संभावना कम हो सकती है.
  • हालांकि यह कोई ऑफिशियल अलर्ट सिस्टम नहीं है, बल्कि केवल एक अनुमान बताने वाला टूल है.

4. सवाल: ‘Can I Shower’ ऐप के क्या फायदे हैं?

जवाब: इस ऐप से लोगों को रोजमर्रा के कामों के लिए सही समय का पता चल जाता है. वहीं, मिसाइल अलर्ट के दौरान अचानक परेशानी से बचने में मदद मिलती है. युद्ध के माहौल में भी नॉर्मल डेली रूटीन बनाए रखने में मदद मिल सकती है. तकनीक और डेटा के जरिए जोखिम को समझने का नया तरीका देता है

5. सवाल: क्या इजरायल में ऐसे और भी ऐप्स हैं?

जवाब: इजरायल में कई ऐसे ऐप्स बनाए गए हैं जो युद्ध के दौरान लोगों की सुरक्षा में मदद करते हैं.

  • Home Front Command – यह सेना का आधिकारिक ऐप है जो GPS के जरिए इलाके के हिसाब से रॉकेट या मिसाइल अलर्ट भेजता है.
  • Bomb Shelter Locator – यह ऐप आसपास के बंकर और सुरक्षित जगहों का नक्शा दिखाता है.
  • Purple Vest – यह खास तौर पर बुजुर्गों और दिव्यांग लोगों के लिए बनाया गया है, ताकि इमरजेंसी में उन्हें मदद मिल सके.
  • Hooked – यह एक डेटिंग ऐप है, जो युद्ध के बीच लोगों को आपस में जुड़ने में मदद करता है.


ईरान इजरायल युद्ध
अगला लेख